बराती जाने का है चस्का तो , हो जाए सावधान, नहीं रहेंगे कही के, यहां हुआ कांड

देवरिया के पथरदेवा कस्बे से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। दरअसल गोरखपुर से बारात पथरदेवा आई थी। इस दौरान एक युवक नशे की हालत…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देवरिया के पथरदेवा कस्बे से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। दरअसल गोरखपुर से बारात पथरदेवा आई थी। इस दौरान एक युवक नशे की हालत में रास्ता भटक गया। युवक को देखते ही स्थानीय लोगों ने उसे चोर समझ लिया और उसे पकड़ लिया।
उसके बाद उसे एक खंभे से बांध दिया। इस युवक के बारे में स्थानीय लोगों का मानना था कि वह बारात में शामिल लोगों का सामान चुराने आया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों ने युवक को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी लेकिन किसी ने भी मदद के लिए पुलिस को सूचित नहीं किया। कुछ समय बाद युवक की दर्द से हालत और भी खराब हो गई, और वह किसी तरह से अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाने लगा। इस दौरान इस खबर की जानकारी पुलिस को दी गई।

सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे ग्रामीणों ने युवक को खंभे से पहले बांध दिया, फिर चोर समझ कर जमकर उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार रात की है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को स्थानीय लोगों के गिरफ्त से छुड़ाया। पुलिस ने युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बाद में यह पता चला कि युवक नशे की स्थिति में था और रास्ता भटक गया था, उसका कोई आपराधिक इरादा नहीं था। वहीं अब युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि इस गलती से गांव के लोगों में भी असंतोष व्याप्त है।