अगर आप भी व्हाट्सएप पर इन चीजों को करते हैं शेयर तो जाना पड़ जाएगा जेल, ध्यान रखें इन बातों का

व्हाट्सएप आज की डिजिटल दुनिया में काफी लोकप्रिय मैसेजिंग एप्लीकेशन है जिसके जरिए लोग न केवल मैसेज बल्कि फोटो, वीडियो और कई सारे डाक्यूमेंट्स का…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

व्हाट्सएप आज की डिजिटल दुनिया में काफी लोकप्रिय मैसेजिंग एप्लीकेशन है जिसके जरिए लोग न केवल मैसेज बल्कि फोटो, वीडियो और कई सारे डाक्यूमेंट्स का भी आदान-प्रदान करते हैं। कई बार उपयोग करता अनजाने में ऐसे मैसेज और वीडियो को भी शेयर कर देता है जो कानूनी तौर पर गलत है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कई देशों में जिसमें भारत भी शामिल है ऐसे मामलों पर कड़े कानून लागू किए गए हैं और इन कानून का उल्लंघन करने वाले को जेल भी भेजा जा सकता है।

किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री जैसे कि अश्लील वीडियो, चित्र, या हिंसा और नफरत भरे संदेश भेजना एक गंभीर अपराध माना जाता है। IT Act के तहत अश्लील सामग्री का प्रसार गैरकानूनी है और इस पर कठोर दंड का प्रावधान है।

Fake News और अफवाहें फैलाना

व्हाट्सएप पर गलत जानकारी और अफवाहों को फैलाना गलत है जो समाज में अशांति और दहशत भी फैलती है। इस तरह फेक न्यूज़, झूठी जानकारी भेजना कानून अपराध है और आप पुलिस की नजरों में आ सकते हैं।

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना

व्हाट्सएप पर धार्मिक विषयों पर जल गलत जानकारी आपत्तिजनक टिप्पणी या चित्र भेजना भी सामाजिक रूप से गलत है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना कानून का उल्लंघन करना है और इसके लिए आपको जेल जाना पड़ सकता है।

धमकी भरे संदेश

किसी को धमकी देना, या धमकी भरे संदेश भेजना भी गंभीर अपराध है। चाहे यह व्यक्तिगत रूप से हो या समूह में, इस तरह के संदेश भेजने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

संवेदनशील सरकारी जानकारी साझा करना

किसी भी प्रकार के संवेदनशील या गोपनीय सरकारी जानकारी को व्हाट्सएप पर साझा करना कानूनी अपराध है। इस तरह की जानकारी सार्वजनिक करना सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है और आपको जेल की सजा हो सकती है। इसलिए व्हाट्सएप पर कुछ भी शेयर करने के लिए यह जरूर चेक करें कि आप कानून के खिलाफ तो नहीं जा रहे।