अगर आप भी शौचालय में फोन ले जाना करतें हैं पसंद , तो आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है बुरा असर

वर्तमान समय डिजिटल का है। अब कई लोग अपने मोबाइल को अपने साथ हर जगह ले जाना पसंद करतें हैं। यहां तक की लोग बाथरूम…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

वर्तमान समय डिजिटल का है। अब कई लोग अपने मोबाइल को अपने साथ हर जगह ले जाना पसंद करतें हैं। यहां तक की लोग बाथरूम में फोन ले जाना पसंद करते हैं। लेकिन यह स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है।

शौचालय में अपने मोबाइल का इस्तेमाल करना सबसे महत्त्वपूर्ण जोखिम जीवाणु संदूषण है। जब आप फोन बाथरूम में ले जाते है तो आप कीटाणुओं के संपर्क में आ जाते है। जो बाद में आपके हाथ पैरो के साथ ही पूरे शरीर में फैल जाते है। अध्ययनों से पता चलता है कि मोबाइल फोन में टॉयलेट सीट की तुलना में अधिक बैक्टीरिया हो सकतें हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

एरिजोना विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध में पाया गया है कि औसत मोबाइल फोन में टॉयलेट सीट की तुलना में दस गुना अधिक बैक्टीरिया होते है। ऐसा बाथरूम के गर्म, नम वातावरण के कारण होता है, जो माइक्रोबियल विकास के लिए एक आदर्श प्रजनन भूमि प्रदान करता है। इसके अलावा शौचालय में फोन का उपयोग करना हानिकारक रसायनों के संपर्क में भी आ सकता है। बहुत से लोग अपने बाथरूम को साफ करने के लिए ब्लीच, अमोनिया या कीटाणुनाशक स्प्रे जैसे सफाई उत्पादों का उपयोग करते हैं।

यदि यह रसायन आपके फोन के संपर्क में आते है तो वह डिवाइस के आवरण स्क्रीन या आंतरिक घटकों को नुकसान पहुंचा सकते है। वही फोन को शौचालय में के जाने से दुर्घटनाएं भी हो सकती है वो इसलिए क्योंकि आपका ध्यान फोन पर रहता है जिससे आपका पैर फिसलने का खतरा भी बने रहता है।