अगर आपके फोन में भी छिपा है कोई खतरनाक ऐप, तो गूगल प्ले स्टोर से इस तरह करें पता

हमारी जिंदगी को चलाए रखने के लिए स्मार्टफोन बहुत अधिक जरूरी होता है। आज स्मार्टफोन का इस्तेमाल इतना ज्यादा बढ़ गया है कि इसके बिना…

हमारी जिंदगी को चलाए रखने के लिए स्मार्टफोन बहुत अधिक जरूरी होता है। आज स्मार्टफोन का इस्तेमाल इतना ज्यादा बढ़ गया है कि इसके बिना हम कुछ घंटे भी नहीं रह पाते हैं।चाहे ऑनलाइन पेमेंट करना हो, या फिर एंटरटेनमेंट की बात हो, या कुछ नया सीखना हो, ऑनलाइन शॉपिंग हो या फिर ऑनलाइन फूड बुकिंग यह सारे काम स्मार्टफोन से होते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इन सभी कामों में हम अलग-अलग एप्स का इस्तेमाल करते हैं।

सभी एंड्रॉयड यूजर्स एप्स को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके फोन में भी कोई गलत ऐप डाउनलोड हो जाए तो इससे हमारा बड़ा नुकसान हो सकता है। कई बार साइबर क्रिमिनल्स भी हैकिंग के जरिए गलत में एप्स डाउनलोड कर देते हैं और हम फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं। इसलिए हमें अपने ऐप्स लिस्ट को चेक करते रहना चाहिए।

कई बार कुछ ऐप्स हाइड होती हैं जिससे उनके बारे में हमें पता नहीं चल पाता। हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप आसानी से अपने फोन में मौजूद हार्मफुल ऐप्स के बारे में पता कर सकते हैं।

गूगल प्ले स्टोर करेगा मदद

आपको बता दे की गूगल प्ले स्टोर सिर्फ एप्स को डाउनलोड करने के ही काम नहीं आता है।आप गूगल प्ले स्टोर की मदद से फोन में छुपी हुई एप्स के बारे में पता कर सकते हैं। गूगल अपने लाखों करोड़ों यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर पर प्ले प्रोटेक्ट नाम पर फीचर देता है। इसकी हेल्प से आप हार्मफुल एप्स को डिलीट कर सकते हैं और उसके बारे में डिटेल भी पता कर सकते हैं।

गूगल प्ले स्टोर का प्ले प्रोटेक्ट फीचर आपके पूरे स्मार्टफोन को स्कैन करके उस ऐप के बारे में बता देगा जो हाइड होगा। अगर आपके फोन में किसी तरह का खतरा होगा तो यह फीचर उसकी जानकारी आपको स्क्रीन पर दे देगा।

हार्मफुल ऐप का इस तरह लगाएं पता

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करें।
अब आपको टॉप राइट कॉर्नर पर बने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना होगा।
अब आपको मेन्यू सेक्शन में Play Protect ऑप्शन नजर आएगा।
इस पर Play Protect पर क्लिक करते ही स्कैनिंग के लिए एक पेज ओपन हो जाएगा, इस पर बने स्कैन बटन पर क्लिक करना होगा।
अब आपको फोन स्कैनिंग के दौरान Scanning in Progress… लिखा नजर आएगा।
अगर आपके फोन में कोई हार्मफुल ऐप नहीं होगा तो आपको No Harmful Apps Found का स्टेटस नजर आएगा।
अगर आपको यह स्टेटस नहीं मिलता तो फोन में मौजूद उस हार्मफुल ऐप की जानकारी स्क्रीन पर दिखा दी जाएगी।