यूट्यूब पर कैसे बढ़ेगी चैनल की रीच , एड लगाने में कितने का आएगा खर्चा , जानिए

यदि आप कंटेंट क्रिएटर है और अच्छी से अच्छी वीडियो बनाते है उसके बावजूद भी आपकी वीडियो वायरल नही हो रही है तो हम आपके…

यदि आप कंटेंट क्रिएटर है और अच्छी से अच्छी वीडियो बनाते है उसके बावजूद भी आपकी वीडियो वायरल नही हो रही है तो हम आपके लिए एक खास जानकारी लेकर आए है। आपको हम कुछ इस टिप्स बताएंगे जिन्हे फॉलो कर अपनी वीडियो को वायरल कर सकतें हैं। इसके लिए आप चाहे तो अपने वीडियो पर विज्ञापन लगाकर अधिक लोगों को अपनी प्रोफाइल पर आमंत्रित कर सकतें हैं। इतना ही नहीं बल्कि आप उस विज्ञापन से पैसे भी कमा सकतें हैं। जिसके लिए आपको सिर्फ विज्ञापनों पर ही निर्भर रहना है। आप ऐसा कंटेंट बनाए लोग की लोग उसे देखे और आपके चैनल को सब्सक्राइब भी करे।

बता दें कि यू ट्यूब पर वीडियो वायरल होना किस्मत हो सकती है। लेकिन कुछ चीजे ऐसी होती है जिनसे वीडियो के वायरल होने की संभावना हो सकती है। आप एक आकर्षित शीर्षक या थमनेल बनाए। ऐसा जो की लोगों अपनी ओर खींच ले लोग वीडियो पर क्लिक करने को मजबूर हो जाए। अच्छे कैमरे और माइक्रोफोन का इस्तेमाल करे। दर्शकों को वीडियो देखने में अधिक रुचि हो इस तरह का वीडियो बनाए। अपने दर्शकों से जुड़े और उनके मैसेज का रिप्लाई करें। हर रोज नए वीडियो बनाए। अपना वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करें।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके साथ ही YouTube पर विज्ञापन लगाने के लिए आपको YouTube का भागीदार बनना होगा। YouTube पार्टनर प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आपके पास YouTube पर कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर और 4,000 घंटे का वॉच टाइम होना चाहिए।यूट्यूब पार्टनर बनने के बाद आप अपने वीडियो के लिए विज्ञापनों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापन चलाने के लिए, आपको एक विज्ञापन अभियान बनाना होगा. किसी विज्ञापन अभियान में, आप विज्ञापन प्रकार, बजट और लक्षित दर्शक चुनते हैं।

विज्ञापन अभियान बनाने के लिए आप YouTube स्टूडियो का उपयोग कर सकते हैं। YouTube स्टूडियो में, “बनाएं” पर जाएं और “अभियान” चुनें, फिर “नया अभियान” पर क्लिक करें और अपनी विज्ञापन अभियान सेटिंग चुनें।एक बार जब आप कोई विज्ञापन अभियान बना लेंगे, तो YouTube उसकी समीक्षा करेगा। समीक्षा प्रक्रिया में कुछ दिन लग सकते हैं. एक बार विज्ञापन अभियान की समीक्षा हो जाने के बाद, यह लाइव हो जाएगा।इसकी कीमत विज्ञापन पर आधारित है। बजट, लक्षित दर्शक और विज्ञापन कितने दिन चलेगा, यह सब विज्ञापन पर निर्भर करता है। भारत में, विभिन्न प्रकार के YouTube विज्ञापनों की औसत लागत काफी भिन्न हो सकती है।

असाइनमेंट से लेकर व्यवसाय तक प्रत्येक सामग्री प्रकार के लिए CPV के लिए एक सामान्य YouTube विज्ञापन लागत रु. 0.82 से रु. 2.47 तक है। आप प्रत्येक वीडियो पर 1000 व्यूज के लिए 824 से 2500 रुपये तक खर्च कर सकते हैं।