टॉक्सिक रिलेशनशिप को कैसे बोलें गुड बाय?

नई दिल्ली। रिश्ता वो नहीं जो आपको गम दे रिश्ता वो है जो आपको दुनिया भर की सारी खुशिया दे। इसलिए एक रिश्ते में प्यार…

e343d49e468d786ae4305a0b65c29a2d

नई दिल्ली। रिश्ता वो नहीं जो आपको गम दे रिश्ता वो है जो आपको दुनिया भर की सारी खुशिया दे। इसलिए एक रिश्ते में प्यार से ज्यादा जरूरी है कि कपल एक-दूसरे को समझें, जानें और दोनों के लिए जो अच्छा हो, उसके मुताबिक फैसला लें। ये चीजें रिलेशनशिप को हैपी ही नहीं बल्कि हेल्दी रखने में भी मदद करती हैं। हालांकि, इससे उलट अगर आप ऐसे रिश्ते में हैं, जो सिवाए नेगेटिविटी के कुछ नहीं देता, तो प्यार चाहे कितना ही हो, लेकिन आप कभी खुश नहीं रह पाएंगे। इसलिए बेहतर यही होता है कि इस तरह के रिश्तों से खुद को बाहर निकाला जाए। अगर सही समय पर ये फैसला नहीं लिया जाए, तो इसका मेंटल और इमोशनल हेल्थ पर जबरदस्त बुरा असर हो सकता है। 

टॉक्सिक रिलेशनशिप में से बाहर निकलने के लिए सबसे पहले उसके लक्षण पहचानना जरूरी है। अगर आपका साथी आप पर शक करता है, आप पर चिल्लाता है, आपको कंट्रोल करने की कोशिश करता है, झूठ बोलता है, आपको आपके अपनों से दूर करने की कोशिश करता है, आपको लेकर ओवर पजेसिव नेचर दिखाता है, तो ये दिखाता है कि आप एक अनहेल्दी रिलेशनशिप में हैं।

ऊपर दिए लक्षणों के अलावा अगर साथी के कारण आपको रिश्ते में रहते हुए हमेशा हमेशा नेगेटिव, थका हुआ, असहाय जैसा महसूस होता है, तो ये साफ इशारा है कि आप हेल्दी रिलेशनशिप में नहीं हैं। अक्सर देखा जाता है कि इस तरह की रिलेशनशिप में रहते हुए भी प्यार के कारण व्यक्ति खुद ही को बहलाने के लिए बहाना बनाने लगता है। उदाहरण के लिए साथी अगर हद से ज्यादा कंट्रोलिंग है, तो वह खुद को समझाता है कि ये उसका केयर करने का तरीका है। हालांकि, सच इससे उलट होता है। बेस्ट यही है कि आप ऐसे रिश्ते को जितना जल्दी हो सकें, छोड़ दें।

अगर आपको लगता है कि आपका रिश्ता सुधर सकता है, तो इसके लिए रिलेशनशिप काउंसलर की मदद लेने से हिचकिचाएं नहीं।