जम जाएगा 5 घंटे में मलाई जैसा दही,टेस्ट भी होगा जबरदस्त, अपनाये यह टिप्स और ट्रिक

How To Make Curd At Home: सर्दियों के मौसम में अगर आपको भी दही जमाने में ज्यादा समय लग जाता है और उसके स्वाद खराब…

How To Make Curd At Home: सर्दियों के मौसम में अगर आपको भी दही जमाने में ज्यादा समय लग जाता है और उसके स्वाद खराब होने का डर लगा रहता है या फिर उसका टेक्सचर और टेस्ट अच्छा नहीं आता है तो आज हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं जिससे आप एक परफेक्ट दही जमा पाएंगे। इस तरीके से दही जमाने पर आपका दही एकदम मलाई जैसा गाढ़ा जमेगा और आपको समय भी काफी कम लगेगा।

दही का उपयोग भारतीय खाने में अधिकतर किया जाता है। गर्मियों के समय में लोग दही का प्रयोग ज्यादा करते हैं कई फूड आइटम्स ऐसे होते हैं जिसमें दही का उपयोग होना जरूरी भी होता है। सब्जी बनाना हो या त्वचा से संबंधित कोई रोग हो या बालों के लिए कुछ ट्राई करना हो तो दही सभी में उपयोग होता है। हालांकि सर्दियों में दही जमाना आसान नहीं होता है क्योंकि दही जमाने के लिए हमेशा थोड़ा गर्म वातावरण चाहिए होता है लेकिन सर्दी के मौसम में दही जमाने में हर किसी को परेशानी होती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अगर दही को जमने में ज्यादा समय लग जाए तो उसका स्वाद भी खराब हो जाता है और इसका टेक्सचर भी सही नहीं आता है और बाद में इसका टेस्ट भी बिगड़ जाता है। इन्हीं सबसे बचने के लिए आज हम आपके लिए कुछ आसान तरीके लाए हैं जो परफेक्ट दही जमाने में आपकी मदद करेगा।

क्या है दही जमाने के स्टेप्स
1 लीटर फुल क्रीम दूध ले ले और उसे अच्छी तरह से उबाल ले। इसके बाद इसे थोड़ा ठंडा होने दे। ध्यान रहे यह बिल्कुल ठंडा ना हो। इसे गुनगुना ठंडा होने दे। आपको बता दे की दही जमाने के लिए ना तो बहुत ही ठंडा दूध चाहिए होता है और ना ही बहुत गर्म दूध चाहिए होता है। हमेशा ताजा खट्टा दही लेने की कोशिश करें इसके बाद एक साफ बर्तन में दूध डाल लें और उसमें थोड़ा सा आप दही का फ्रेश जामन डाल लें

दही जमाते समय न करें ये गलती
दही जमाते समय कभी भी गर्म दूध का प्रयोग नहीं करना चाहिए। दही वाले कंटेनर को हर समय खोलकर ना रखें। दही जमाते समय ध्यान रहे की दूध बहुत ठंड भी नहीं होना चाहिए और आप जिस कंटेनर में दही जमा रहे हैं उसे किसी सुरक्षित स्थान पर रखें।इसके बाद वह ज्यादा हिले नहीं।घर पर दही जमाने के लिए आपको उसे गर्म स्थान पर रखना होगा। दही को उसी बर्तन में बार-बार ना रखें। दही को उसे बर्तन में भी नहीं रखना चाहिए जिसमें आपने दूध उबाला हो। अगर आप गाढी दही बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको फुल क्रीम दूध का ही यूज करना चाहिए।