देहरादून/श्रीनगर: होली के रंग में उस समय भंग पड़ गया जब 2 अलग—अलग जगहो में मारपीट और शोर शराब ने माहौल खराब कर दिया।
पहला मामला देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट का है। यहां आयोजित होली कार्यक्रम में दो पक्षों में हुए विवाद के बीच 2 युवकों के सिर पर कांच की बोतल तोड़ने और युवतियों के साथ अभद्रता की गई। इस मामले में पीड़ित की शिकायत के बाद 3 नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इधर कीर्तिनगर में कल होली के दिन मारपीट का मामला सामने आया।बताया जा रहा है कि कीर्तिनगर बाजार चेक पोस्ट के पास युवकों ने बाजार में व्यापारियों के साथ अभद्रता कर की। इसके बाद देखते ही देखते इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट एक व्यापारी के सिर पर गंभीर चोट लगी है जबकि 2 लोग घायल बताए जा रहे है। इस घटना के बाद से व्यापारी गुस्सें में है और इसक विरोध में कीर्तिनगर बाजार बंद रखा गया।
पहले मामले में देहरादून जिले के जोगीवाला निवासी आयुष बंगारी ने नेहरू कॉलोनी थाने में लिखित रूप से शिकायत दी है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि वो अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में गया था और वहां उसके साथ मारपीट की गई।
आयुष ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि 4 मार्च को दिन में 3 बजे के आसपास वेडिंग प्वाइंट में हुड़दंग कर रहे युवक उसके ऊपर गिर गए। शिकायत में कहा है कि उस समय आयुष की कुछ महिला मित्र भी साथ में थी।इसका जब आयुष बंगारी ने विरोध किया तो वो लोग साथ धक्का मुक्की गाली गलौज और मारपीट करने लगे।
आरोप है कि हंगामा कर रहे युवकों ने आयुष और उसके साथियों के सिर पर कांच की बोतल फोड़ दी जबकि, आयुष के साथ आई लड़कियों के साथ बदतमीजी और मारपीट की गई।इसके बाद आयुष ने वाले अमित रांगड़, सार्थक रांगड और नितिन समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी।
इस मामले में पूछे जाने पर नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि आयुष बंगारी की शिकायत के आधार पर तीन नामजद अमित रांगड़, सार्थक रांगड और नितिन समेत अन्य अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मारपीट के बाद कीर्तिनगर बाजार रहा बंद
कीर्तिनगर नगर क्षेत्र में होली के दिन हुई मारपीट की घटना के बाद गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद रखा।गुस्सायें लोगों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय कीर्तिनगर और कोतवाली कीर्तिनगर का घेराव करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
गुस्साए व्यापारियवों ने पहले पूरा बाजार बदं कराया और बाद में व्यापारी और स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने, बाजार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी करने और ओवरस्पीड वाहनों पर नियंत्रण किए जाने की मांग की।
