होली के रंग में डूबे दो युवको को शराब पीकर गांव में हंगामा मचाना महंगा पड़ गया जब पंच मंडली ने उन पर 11 हजार का जुर्माना लगा दिया।
यह मामला उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता क्षेत्र के ग्राम शीशम भुजिया का है। बताया जा रहा है कि होली की रात को दो युवका शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे, पंचायत ने इसका संज्ञान लेते हुए दोनों को बुलाकर जुर्माना ठोंक दिया। आज पंच मंडली समिति ने दोनों वर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। दोनों ही युवकों ने अपनी गलती मानते हुए जुर्माना भी भर दिया।
गौरतलब है कि गांव को नशामुक्त बनाने के लिए पंचायत ने पहले ही नशे पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
गांव में घोषित है है शराब बंदी:
बताया जा रहा है कि गणमान्य लोगों ने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से एक पंच मंडली समिति गठित की थी। इस समिति के गठन के पीछे की मंशा नशे के प्रचलन को रोकना था। समिति ने सर्वसम्मति शुभ मौकों जैसे शादी-बारात, त्यौहार या किसी भी सामाजिक आयोजन में शराब और किसी भी तरह के नशे को प्रतिबंधित कर दिया था।
होली की रात को किया हंगामा,अब भरने पड़े 11 हजार
बताया जा रहा है कि होली के दिन गांव के ही रहने वाले दो युवक शराब के नशे में धुत होकर गली में हंगामा कर रहे थे।लोगों ने इसकी सूचना पंच मंडली समिति को दी। पंचमंडली समिति ने दोनों को बुलाया और उन्हें अपनी गलती स्वीकारने को कहा। दोनों ने अपनी गलती मानी और समिति ने दोनों युवको पर 11 हजार का जुर्माना ठोंक दिया। दोनों ने अपनी गलती मानते हुए मांफी मांगी और जुर्माना अदा किया,साथ ही भविष्य में ऐसी हरकत न करने का भरोसा भी दिलाया।
