तेज रफ्तार कंटेनर ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत, चालक फरार

हरिद्वार जिले में भगवानपुर के मक्खनपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

हरिद्वार जिले में भगवानपुर के मक्खनपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके कर ही दर्दनाक मौत हो गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गए। वहीं, भगवानपुर पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। जबकि, महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। अब पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के मक्खनपुर में एक महिला शाहजहां (उम्र 40 वर्ष) सड़क पार कर रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे महिला सड़क पर बुरी तरह से घायल हो गई।। हादसा होता देख आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।


बताया जा रहा है कि कंटेनर भगवानपुर की तरफ से छुटमलपुर की तरफ को जा रहा था। जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में महिला को एंबुलेंस के माध्यम सेe तत्काल उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने शाहजहां को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सूर्य भूषण नेगी, भगवानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से कंटेनर को जब्त कर लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। महिला अपने पति के साथ मक्खनपुर में किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की पूरी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.-