यहां लोग बैठकर बारी-बारी से करते हैं अपनी मौत का इंतजार, वीडियो दिल दहला देगा आपका

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए कुछ मालूम नहीं रहता। ऐसे में कई बार कुछ वीडियो आपको काफी हैरान भी कर जाते…

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए कुछ मालूम नहीं रहता। ऐसे में कई बार कुछ वीडियो आपको काफी हैरान भी कर जाते हैं और कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिनको देखकर आंखों पर यकीन ही नहीं होता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि लोग खतरों से खेल रहे हैं और यह वीडियो काफी दर्दनाक है। इस वीडियो में पर्यटक इतने रोमांचकारी सफर पर है कि उन्हें देखकर और लोग हैरान है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई पर्यटक पहाड़ के संकरे किनारे पर चढ़ रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि यह नजारा अपने आप में बेहद खतरनाक है। पर्यटक जिस तरह से पहाड़ी पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं वह काफी खतरनाक है।वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि अगर जरा से भी गलती हुई तो इनका मारना तय है और वीडियो में आगे यही होता भी है।

अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो लाइन में से एक शख्स नीचे गिर जाता है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नीचे गहरी खाई है और वह शख्स उसी में गिरता है। यह वीडियो कहां का है अब इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला है।
इस वीडियो को एक्स यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इसे लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं

वीडियो पर एक्स यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये लोग अपनी मौत के जिम्मेदार खुद हैं। एक यूजर ने लिखा कि हमें समझ नहीं आता कि ऐसा करने से लोगों को क्या मिलता है, क्या उन्हें अपनी जान की कीमत नहीं समझ आती? एक यूजर ने लिखा कि यह बहुत भयानक मंजर था मुझे नहीं लगता कि वह बच पाएगा। वीडियो पर कई लोगों ने हैरानी जताई है। एक यूजर ने लिखा कि आज की तारीख में वायरल होने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

https://twitter.com/NeverteIImeodd/status/1810686404596469789