यहां तीसरी मंजिल से गिरी महिला, मौत, सामने आया दर्दनाक वीडियो

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की तीन मंजिल से गिरकर मौत हो गई।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की तीन मंजिल से गिरकर मौत हो गई। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मामले में बताया जा रहा है की जब महिला नीचे गिरी तो उनकी दो साल की बेटी घर पर ही थी। महिला के साथ हादसा हुआ है या फिर महिला ने सुसाइड किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसको लेकर अब पुलिस जांच कर रही है। यह घटना मिसरोद पुलिस स्टेशन की हद में आनेवाले पारस हर्मिटेज की है। महिला का नाम सारिका जैन है। सीसीटीवी फुटेज में महिला सड़क पर नीचे गिरते हुए दिखाई दे रही है। महिला नीचे कैसे गिरी इस बारें में महिला की बेटियों को भी पता नहीं है।

जिसको लेकर महिला के पति अभिषेक जैन का कहना है की उनका एमपी नगर में ऑफिस है और वे सोमवार को सुबह अपने ऑफिस चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी और उनकी दोनों बेटियां थी। इस दौरान ये हादसा हुआ। जैसे ही महिला नीचे गिरी आसपास के लोगों ने शोर मचाया। सिक्योरिटी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।