ब्लड शुगर और बीपी को संतुलित रखने में सहायक, नींद में भी मिलता है आराम; जानें इसके 6 बड़े फायदे

भारतीय रसोई में तेजपत्ता एक ऐसा मसाला है, जिसको अधिकतर हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। दाल, सब्जी, चावल या किसी भी करी में…

n694330591176667133910429038c8be7deaf02c32ca2dd84360af4967bda790a8625e0ec5600a7963768b6

भारतीय रसोई में तेजपत्ता एक ऐसा मसाला है, जिसको अधिकतर हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। दाल, सब्जी, चावल या किसी भी करी में जब तेजपत्ता डाला जाता है, तो भोजन की खुशबू और स्वाद दोनों में खास बदलाव आ जाता है। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि यह पत्ता केवल स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।


आयुर्वेद में तेजपत्ता को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आइए जानें कि तेजपत्ता खाने से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं और इसे लेने का सही तरीका क्या है।


तेजपत्ता खाने के फायदे
पाचन को बनाए दुरुस्त : तेजपत्ता पाचन प्रक्रिया को सुधारने में उपयोगी माना जाता है। यह गैस, अपच और पेट फूलने जैसी सामान्य परेशानियों में राहत देता है। रोजमर्रा के खाने में इसका इस्तेमाल करने से भोजन हल्का और आसानी से पचने योग्य बन जाता है।


ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद: डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों के लिए तेजपत्ता फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में सहायता कर सकते हैं।


प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए: तेजपत्ता एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और संक्रमणों से बचाने में मदद करता है।


दिल की सुरक्षा: तेजपत्ता शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। इससे हृदय रोगों का खतरा कम हो सकता है। इसमें मौजूद पोटैशियम दिल को स्वस्थ रखने में भी सहायक होता है।


वजन घटाने में सहायता: तेजपत्ता मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है। संतुलित खानपान के साथ इसका सेवन वजन घटाने में असर दिखा सकता है।


तनाव और नींद में लाभ:तेजपत्ता की हल्की सुगंध मन को शांत करने का काम करती है। इसका सेवन तनाव कम करने और बेहतर नींद लाने में सहायक माना जाता है।


तेजपत्ता कैसे करें उपयोग
तेजपत्ता की चाय: दो–तीन तेजपत्ते पानी में उबालकर इसका काढ़ा या हल्की चाय की तरह पी सकते हैं। यह पेट और शुगर लेवल के लिए लाभकारी माना जाता है।


भोजन में उपयोग: दाल, पुलाव, सब्जी या किसी भी करी में एक तेजपत्ता डालकर पकाएं। पकने के बाद इसे निकालकर ही खाएं।


तेजपत्ता पानी: रात में दो तेजपत्ते पानी में डालकर छोड़ दें और सुबह खाली पेट यह पानी पिएं।


पाउडर के रूप में: सूखे तेजपत्ते को पीसकर पाउडर बना लें और इसे थोड़ी मात्रा में गुनगुने पानी या शहद के साथ लिया जा सकता है।


अस्वीकरण : यह जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। उत्तरा न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply