भारत मौसम विभाग ने अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही देश भर के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी तूफान का पूर्वानुमान जारी किया है। बताया जा रहा है कि पूर्व मध्य दक्षिण और उत्तर पश्चिम भारत में 8 अक्टूबर तक मौसम के बिगड़े तेवर देखने को मिलेंगे।
छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में 4 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार है। इस दौरान 21 सेमी या उससे अधिक तक बारिश की संभावना है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भी लगातार बारिश होगी।
बंगाल में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने के संभावना जताई जा रही हैं।4 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में 5 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश से भी ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान बादल गरजेंगे और बिजली भी चमकने की संभावना है। मौसम विभाग में भविष्यवाणी की है कि 5 और 6 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर, हिमाचल ,उत्तराखंड, पंजाब में ओलावृष्टि होगी। दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में 6 अक्टूबर को बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, असम और मेघालय में 3 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार दो अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बहुत ज्यादा बारिश हुई थी। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 5 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना है।
3 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई जा रही है।
