Heavy Rain Warning: 29, 30 ,31 अक्टूबर और 1 और 2 नवंबर को होगी जबरदस्त बारिश, 110 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग का कहना है कि 29 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और माहे में, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप…

n68668768017616506555390f4ba31043a0c4cc06a91171386d99bb6e8ef61957831903ab3a52143bafeb01

मौसम विभाग का कहना है कि 29 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और माहे में, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में भारी वर्षा होने की संभावना है।


वही तेलंगाना में 29 और 30 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 30 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 29 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और कुछ प्रदेशों में भारी बारिश होगी, जबकि अक्टूबर में ही तमिलनाडु केरल लक्षद्वीप आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।


मौसम विभाग में यह भी बताया कि 29- 30 अक्टूबर को पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, 29 को अंडमान और निकोबार समूह ,30 को छत्तीसगढ़ और उड़ीसा 30 31 को उप्र- हमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 29 -31 को गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड; 29 -31 अक्टूबर को बिहार में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश,तूफान के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 29 को ओडिशा; 29 को विदर्भ और छत्तीसगढ़; 31 को उप्र हमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 30 और 31 को बिहार; 30 अक्टूबर को झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।


मौसम विभाग के मुताबिक 29 अक्टूबर को दक्षिण उड़ीसा, 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थान पर अत्यधिक बारिश की संभावना है। अगले 5 दिनों तक क्षेत्र में बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा भी चलेगी। 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में 60-70 किमी/घंटा की तेजहवाएं, 29 अक्टूबर को 50-60 किमी/घंटा की गतत वाली तेज हवाएं की संभावना है।


29 अक्टूबर को दक्षिण कोंकण और गोवा; 29 को मध्य महाराष्ट्र; 29-31 अक्टूबर को गुजरात राज्य में तूफान के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना; 31 को गुजरात क्षेत्र; 29-31 को सौराष्ट्र और कच्छ में अलग -अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।


30 अक्टूबर – 02 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय; 31 अक्टूबर – 02 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। 31 अक्टूबर और 01 नवंबर को असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।