Health Tips: सावधान कहीं आप भी चाय के साथ इन चीजों का तो नहीं करते सेवन,पड़ सकते है बीमार

Health Tips: Be careful,even if you consume these things with tea उत्तरा न्यूज, 11 अप्रैल 2022— चाय के बिना हमारे समाज में न ही दिन…

Health Tips: Be careful,even if you consume these things with tea

उत्तरा न्यूज, 11 अप्रैल 2022— चाय के बिना हमारे समाज में न ही दिन की शुरूआत होती है न ही मेहमान नवाजी ही पूरी हो सकती है। तेज रफ्तार वाली जिंदगी में तो चाय कई बार नाश्ते साथ भी शामिल होती जा रही है।(Health Tips)

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

ऐसे में कभी स्फूर्ति प्राप्त करने, कभी तरोताजा होने या कभी यारी दोस्ती के बीज कुरकुरे स्नेक्स के बीच चाय की चुश्कियां लेने का रिवाज बढ़ता ही जा रहा है। (Health Tips)

लेकिन कई बार हम चाय के चुश्कियों के साथ ऐसे स्नेक्स या खाद्य पदार्थ भी लेते हैं तो खाने में स्वादिस्ट तो होते हैं लेकिन कई बार यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

यानि ऐसी चीजे जिन्हें चाय के साथ सेवन नहीं करना चाहिए, अन्यथा हम कई गंभीर बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। तो आइए जानते हैं हमें किन चीजों का सेवन चाय के साथ नहीं करना चाहिए।(Health Tips)

चाय के तुरंत बाद पानी
यह तो हम जानते ही हैं कि गर्म चाय के साथ किसी भी ठंडी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए पानी का भी नही। क्योंकि इससे हमारा पाचन तंत्र पूरी तरह प्रभावित हो सकता है और हम बीमार पड़ सकते हैं। इसके हमे गैस और एसिडिटी हो सकती है। यदि तेज प्यास भी लगी तो तब भी हमे चाय के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। हां आप चाहें तो चाय से पूर्व पानी पी सकते हैं।(Health Tips)

कच्चा प्याज
यदि आप गर्मागर्म नाश्ते के साथ चाय पी रहें हों तो खाने में कच्ची प्याज नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने से स्वास्थ्य ओर त्वचा को भी नुकसान पहुंचता है। यही नहीं कच्चे प्याज के साथ उबला अंडा, सलाद औऱ अंकुरित अनाज भी नहीं खाना चाहिए।

दूध वाली चाय के साथ नींबू
चाय के साथ नींबू या नींबू के रस मिली हुई चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे एसिडिटी और डायरेशन की प्रॉब्लम शुरू हो जाती है। दूध वाली चाय के साथ किसी भी प्रकार के खट्टे पदार्थ का सेवन करने से बचें

बेसन
हालांकि यह सलाह आपको अटपटी जरूर लग सकती है कि बेसन नहीं खाएंगे तो पकोड़े, चीला या नमकीन कैसे खाऐगे। लेकन चाय के साथ बेसन या बेसन से बनी चीजों का सेवन शरीर में पोषक तत्वों की कमी कर देता है।

हल्दी
गर्मागर्म चाय के साथ या चाय के बाद हल्दी या उससे बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि चाय और हल्दी में मौजूद केमिकल कंपाउंड पेट में गड़बड़ पैदा करते हैं और पाचन को नुकसान पहुंचाते हैं

नोट— इस जानकारी को पाठकों को बेहतर हेल्थ टिप्स देने के लिए प्रकाशित किया जा रहा हैं विभिन्न प्रचार स्रोतों से इन जानकारी को एकत्र किया गया है। प्रकाशन का उद्देश्य केवल जानकारी मुहैय्या कराना है। हम इन जानकारियों के प्रमाणिक होने की पुष्टि नहीं करते हैं। औषधीय जानकारियों को आजमाने से पूर्व दक्ष चिकित्सकों से संपर्क जरूर करें।