क्या आपने देखा गूगल मैप का नया फीचर? फोन बंद होने के बाद भी दिखाएगा आपको रास्ता

Google Maps New Feature: गूगल मैप्स में अब एक नया फीचर ऐड कर दिया गया है, जिसे आप बिना फोन खोले ही अपना रास्ता देख…

Google Maps New Feature: गूगल मैप्स में अब एक नया फीचर ऐड कर दिया गया है, जिसे आप बिना फोन खोले ही अपना रास्ता देख पाएंगे। इस फीचर की मदद से यूजर फोन को अनलॉक किए बिना ही रास्ता देख पाएंगे। आइए जानते हैं इस नए फीचर के बारे में और कैसे करते हैं इसे इस्तेमाल

Google Maps एक नेविगेशन ऐप है, जिसका इस्तेमाल यूजर्स रास्ता देखने के लिए करते हैं। यह गूगल का ही एक ऐप है और फोन में प्री-इंस्टाल्ड मिलता है। इस ऐप की मदद से यूजर भी किसी भी जगह तक जाने का पूरा रास्ता इसी माध्यम से देख सकते हैं। यह काफी काम की ऐप है गूगल मैप्स में अब एक नया फीचर जोड़ दिया गया है जिससे आप फोन को बिना खोले ही रास्ता देख सकते हैं। हम जिस फीचर के बात कर रहे हैं,उसका नाम “Glanceable directions” है। इस फीचर की मदद से यूजर फोन की लॉक स्क्रीन पर ही रास्ता देख पाएंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

Glanceable directions क्या है?

फरवरी में लॉन्च हुए इस फीचर से आप बिना फोन को अनलॉक किया ही स्क्रीन पर रास्ता देख सकते हैं। यह आपको रियल टाइम अपडेट्स भी देगा। यात्रा से जुड़ी जानकारी जैसे एस्टीमेट टाइम का अराइवल और रास्ते में आने वाले मोड को सीधे स्मार्टफोन की लॉक स्क्रीन पर दिखता है। इससे आप बिना किसी परेशानी के आसानी से नेविगेशन कर पाएंगे।

कब और कहां मिलेगा यह फीचर
यह फीचर धीरे-धीरे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। एंड्रॉयड वर्जन11.116 और iOS वर्जन 6.104.2 वाले यूजर्स को यह फीचर मिलना शुरू हो गया है।

फीचर के फायदे

रीयल-टाइम अपडेट
यह फीचर यात्रा करने के दौरान रास्ता बदलने पर भी यूजर को अपडेटेड जानकारी देता है, ताकि यूजर को सही रास्ता मिले वह हमेशा सही रास्ते पर रहे।

आसान पहुंच
यह फीचर यूजर को लॉक स्क्रीन पर रास्ता दिखाता है। इससे यूजर को बार-बार फोन को अनलॉक नहीं करना पड़ता है और यह काफी आसान हो जाता है।

ऑटोमैटिक री-कैल्कुलेशन
यह फीचर रूट को ऑटोमेटिक री कैलकुलेट कर लेता है। अगर यूजर गलत रास्ते पर जाता भी है तो वह खुद गूगल मैप्स से रास्ता बदल देता है।

इस फीचर को कैसे स्टार्ट करें-
1. गूगल मैप्स ऐप खोलें।
2. ऊपर दाएं कोने में अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
3. इसके बाद “सेटिंग्स” में जाएं।
4. यहां “नेविगेशन सेटिंग्स” पर जाएं।
5. इसके बाद आपको “Glanceable directions while navigating” का ऑप्शन मिलेगा। इसको ऑन कर दीजिए।