Haridwar Stampede: हरिद्वार हादसे के बाद ऊर्जा निगम आया हरकत में, कैंपस में झूलते तारों को हटाया, अवैध कनेक्शन भी काटे

मां मनसा देवी में रविवार को हुए हादसे के बाद अब ऊर्जा निगम एक्शन में आ गया है। ऊर्जा निगम की तकनीकी टीम ने सोमवार…

मां मनसा देवी में रविवार को हुए हादसे के बाद अब ऊर्जा निगम एक्शन में आ गया है। ऊर्जा निगम की तकनीकी टीम ने सोमवार सुबह मनसा देवी मंदिर परिसर और इससे जुड़े मार्गों का निरीक्षण किया और विद्युत लाइन की मरम्मत की टीम ने झूलते बिजली के तारों को हटाया और अस्थाई दुकानों में अवैध कनेक्शन भी काट दिए और कई स्थानों पर बिजली के उपकरणों की भी मरम्मत की गई।


रविवार को मनसा देवी जाने वाली सीधी मार्ग पर मची भगदड़ की एक बड़ी बजट करंट लगने की अफवाह को भी माना जा रहा है ।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


भले ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने इसे महज अफवाह बताया है, लेकिन बिजली के झूलते तारों और अव्यवस्थित कनेक्शनों को लेकर जो खतरे की आशंका जताई जा रही थी, उसे नकारा नहीं जा सकता।


मंदिर परिसर में झूलते हुए तार खुले जोड़ो वाले कनेक्शन और अवैध कनेक्शन की वजह से अस्थाई दुकानों तक भी आपूर्ति हो रही थी। जिलाधिकारी ने मंदिर और उसके परिसर का यात्रा मार्ग में झूलते हुए तारों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।


मनसा देवी मंदिर व यात्रा मार्ग पर ऊर्जा निगम की कार्रवाई, झूलते विद्युत तारों को हटाया गया-अवैध कनेक्शनों को काटा गया। मंदिर परिसर में बिजली के पैनलों और कनेक्शन प्वाइंट की मरम्मत की। शार्ट सर्किट न हो इसकी भी जांच की गई।