Haridwar Accident: सूखी नदी में अचानक कार गिरने से हुआ बड़ा हादसा, कई लोग गंभीर रूप से हुए घायल

हरिद्वार में भात भरकर लौट रहे सहारनपुर के एक गांव की वैन गाड़ी रानीपुर के सुमन नगर में सूखी नदी में गिर गई जिससे दो…

हरिद्वार में भात भरकर लौट रहे सहारनपुर के एक गांव की वैन गाड़ी रानीपुर के सुमन नगर में सूखी नदी में गिर गई जिससे दो बालक सहित 6 लोग घायल हो गए जबकि गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा एक बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ।

ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। गनीमत यह है कि किसी भी यात्री की जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि सहारनपुर से एक परिवार भात भरने के लिए रानीपुर के सलेमपुर क्षेत्र में आया था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अपनी वैन गाड़ी से परिवार लौटने लगा तो सुमन नगर सूखी नदी के पास एक बाइक सवार अचानक सामने से आ गया। जिससे वैन चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलटकर सूखी नदी में जा गिरी। कार सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। तभी राहगीर जमा हो गए और आस-पास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े।


ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। इसमें तीन मासूम एक पुरुष और एक महिला को बड़ी मेहनत के बाद बाहर निकाला गया और अस्पताल भिजवाया गया। रानीपुर कोतवाल का कहना है कि वैन सवार यात्रियों काे मामूली चोटें आई हैं। हादसा बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ है।