भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या ने इतिहास रचा है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक विकेट झटकते ही इतिहास रच दिया। इससे पूर्व कोई भी भारतीय खिलाड़ी ने इस तरह का इतिहास नहीं रचा।।
बता दे कि हार्दिक पांड्या ने इस मैच में ट्रिस्टन स्टब्स को अपना शिकार बनाया। इस विकेट के साथ हार्दिक टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 100 विकेट और 1 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। लेकिन अब पांड्या का नाम इतिहास के पन्नों में छप गया है।
टी-20 में भारत के लिए 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में पांड्या तीसरे नंबर पर हैं। इससे पहले अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह भारत के लिए टी-20 में 100 विकेट झटक चुके हैं।
14 ओवर में ही साउथ अफ्रीका को छठा झटका लग चुका है। टीम का स्कोर केवल 69 रन ही है। एडेन मार्करम के अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने 1 और रीजा हेंड्रिक्स ने 0 रन बनाए। इसके साथ ही डेवाल्ड ब्रेविस ने 2 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 9 रनों का योगदान दिया। वहीं, डोनोवन फेरेरा ने 15 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली। खबर लिखे जाने तक हर्षित राणा 2, अर्शदीप सिंह 1, हार्दिक पांड्या 1, वरुण चक्रवर्ती 1 और शिवम दुबे 1 विकेट ले चुके हैं।
