पहले ही प्रयास में कमाल: अल्मोड़ा के होली एंजिल पब्लिक स्कूल के नीलेश बिष्ट ने JEE Mains में 98.63 परसेंटाइल हासिल कर बढ़ाया स्कूल का मान

अल्मोड़ा के होली एंजेल पब्लिक स्कूल के छात्र नीलेश बिष्ट ने JEE Mains 2026 में शानदार प्रदर्शन कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कक्षा 12…

haps-student-nilesh-bisht-scores-98-63-percentile-in-jee-mains-on-first-attempt

अल्मोड़ा के होली एंजेल पब्लिक स्कूल के छात्र नीलेश बिष्ट ने JEE Mains 2026 में शानदार प्रदर्शन कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कक्षा 12 के इस मेधावी छात्र ने पहले ही प्रयास में 98.63 परसेंटाइल हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि स्कूल और पूरे इलाके का नाम रोशन किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


नीलेश के परिजनों का कहना है कि इस सफलता के पीछे नीलेश की कड़ी मेहनत है। परिजनों के अनुसार वह शुरू से अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर था और नियमित पढ़ाई उसकी सबसे बड़ी ताकत बनी। इसी लगन का नतीजा आज सबके सामने है।


विद्यालय के प्रबंधकों और प्रधानाचार्य मनोज चौधरी ने नीलेश को बधाई देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के दबाव के बीच JEE जैसी कठिन परीक्षा में पहले प्रयास में इतना अच्छा स्कोर लाना उसकी प्रतिभा और अनुशासन को दिखाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नीलेश आगे देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में अपनी जगह बनाएगा।


इस स्कोर के साथ नीलेश के लिए अब देश के कई प्रतिष्ठित NIT संस्थानों के रास्ते आसान हो गए हैं। हालांकि उनका अगला लक्ष्य JEE Advanced को सफलतापूर्वक पास कर किसी टॉप IIT में दाखिला लेना है।

Leave a Reply