ग्रेटर नोएडा के पेट्रोल पंप पर बड़ी लापरवाही, पेट्रोल की जगह पानी भर गया, 20 वाहन सड़क पर ठप

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बड़ी चूक सामने आई, जब सेक्टर पाई-1 स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के…

n707290275177538764337529e98a45c7190874ad9932016facb4476b36c01585ed2260978a79ba7a7db2c7

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बड़ी चूक सामने आई, जब सेक्टर पाई-1 स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के बजाय पानी भर जाने से लोगों की गाड़ियां अचानक बीच सड़क पर रुकने लगीं। पेट्रोल भरवाकर निकले कई वाहन कुछ ही मीटर आगे जाकर बंद पड़ गए, जिससे चालक हैरान रह गए।

लगातार कई वाहन खराब होने के बाद लोग कारण जानने वापस पेट्रोल पंप पहुंचे, जहां कर्मचारियों और मैनेजर से तीखी बहस शुरू हो गई। जांच में सामने आया कि पंप के टैंक में लीकेज होने से बारिश का पानी पेट्रोल में मिल गया था। यह बात पता चलते ही पंप पर भारी हंगामा हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

इस गड़बड़ी की वजह से 10 कारें और 10 मोटरसाइकिलें खराब हो गईं। कई वाहनों को वहीं पर मैकेनिक बुलाकर ठीक कराना पड़ा, जबकि कुछ अभी भी पंप पर खड़े हैं। ग्राहकों ने मुआवजे की मांग उठाई, जिस पर पंप प्रबंधन ने सहमति जताई। जिला पूर्ति विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पंप कर्मचारी संदीप शर्मा ने बताया कि ट्रक की टक्कर से एक पाइप टूट गया था और उसी रास्ते बारिश का पानी टैंक में चला गया।

इससे करीब 12 हजार लीटर पेट्रोल पूरी तरह खराब हो गया। टैंक को खाली कर साफ करने का काम चल रहा है।

Leave a Reply