भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पिलखवाल को प्रदेश सरकार ने दर्जा राज्यमंत्री बनाया है।
उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
पिलख्वाल लगातार दूसरी बार दर्जा राज्यमंत्री बनाए गए हैं, त्रिवेंद्र सरकार में भी उन्हें राज्य मंत्री का दायित्व दिया गया था।
पिलख्वाल लगातार दो कार्यकाल तक अल्मोड़ा में बीजेपी जिला अध्यक्ष रहे, पिथौरागढ़ के प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं साथ ही भाजपा में युवा मोर्चा सहित कई दायित्व निभा चुके हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित नेतृत्व का आभार जताया है।
पिलख्वाल को यह जिम्मेदारी मिलने पर समस्त कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर कर उन्हें बधाई दी है।
इसके अलावा धामी सरकार में प्रदेश के इन नेताओं कों दायित्वधारी बनाया गया है।
नैनीताल निवासी ध्रुव रौतैला को नियुक्त किया मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
टिहरी के विनोद सुयाल को युवा कल्याण सलाहार समिति में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।चंपावत से मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।कुलदीप सिंह बुटोला को उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है।
पूर्व प्रमुख और भाजपा के वरिष्ठ नेता ख़ेम सिंह चौहान को उत्तराखंड ओबीसी आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है।सरकार ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
चारु कोठारी क़ो राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।चम्पावत निवासी सुश्री हरिप्रिया जोशी को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष बनाया गया है।

