कोविशील्ड की दो खुराकों के अंतराल को कम करेगी सरकार!

नई दिल्ली। डेल्टा वैरिएंट ने अब नया रूप धारण कर लिया। कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

77ae7a7264f21c90288c82ea3ec8f252

नई दिल्ली। डेल्टा वैरिएंट ने अब नया रूप धारण कर लिया। कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में केंद्र सरकार देश में लग रही ऑक्सफोर्ड-ऐस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच अंतराल घटाने पर एक बार फिर से विचार कर रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कोविड टीकाकरण की रणनीति से जुड़े सरकार के विशेषज्ञ इसे लेकर कई दौर की बैठकें भी कर चुके हैं ताकि जिनको सबसे अधिक खतरा है, उनको कम अंतराल पर टीका दिया जा सके। हाल ही में सबूत मिले हैं कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की वजह से अस्पतालों में भर्ती होने और संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा बढ़ रहा है। कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच अंतराल घटाने से इस वैरिएंट की चपेट में आने से लोगों को बचाया जा सकता है।