प्याज के बढ़ते दामों के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

चम्पावत सहयोगी। चंपावत मोटर स्टेशन तथा टनकपुर के मोतीराम चौराहे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार प्याज के दाम में वृद्धि बढ़ती महंगाई के विरोध…

चम्पावत सहयोगी। चंपावत मोटर स्टेशन तथा टनकपुर के मोतीराम चौराहे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार प्याज के दाम में वृद्धि बढ़ती महंगाई के विरोध में सरकार का विरोध प्रर्दशन किया। कार्यकताओं ने प्याज की माला पहन कर सरकार का भारी विरोध किया। पुतलादहन कार्यक्रम में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, एडवोकेट श्याम कार्की, पूर्व नगर अध्यक्ष सुधीर शाह, प्रताप महराना, विमल पाण्डेय, अभिषेक गंगोला, विनोद बड़ेला, राजेश जोशी, नाथ सिंह, मनीष महर, छात्र संघ अध्यक्ष रोहित कार्की, कुशाग्र वर्मा, अरूण चंद, मंच प्रधान, अर्जुन, अमन टम्टा, नीरज पाण्डेय पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अनुराग नेगी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20191206 WA0009

टनकपुर में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि निरंतर महंगाई बढ़ती जा रही है तथा प्याज के दामों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है जिससे जनता परेशान हो रही है। इस अवसर पर विरोध कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी, हेमचंद जोशी, अशोक मुरारी, देवेंद्र सिंह, मोहन सिंह स्वीटी, भीम सिंह ,सूरज बोहरा, भैरव दत्त जोशी ,फैसल सिद्दीकी, कामरान अंसारी ,रजा हुसैन, मोहम्मद दानिश, शिवम गोयल विधानसभा अध्यक्ष ,नीरज मिश्रा, गौतम चंद राहुल कुमार मस्सा ,छात्र नेता हर्षित शर्मा गौरव शर्मा, गुलशन वर्मा ,सुभान,राजा ,हितेश कुणाल ठाकुर कबीर सिंह जोंटी, आसिफ खान, मोहन सिंह, मोनिश सिद्धकी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos