राजकीय शिशु बालगृह अल्मोड़ा के फार्मेसी अधिकारी मनीष तिवारी को मिला उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार,अन्य कार्मिक भी हुए सम्मानित

देहरादून: महिला कल्याण विभाग की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कल्याण विभाग में कार्यरत उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कार दिया गया । राजभवन…

Screenshot 2026 03 06 19 32 46 15 7352322957d4404136654ef4adb64504

देहरादून: महिला कल्याण विभाग की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कल्याण विभाग में कार्यरत उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कार दिया गया ।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं ‘मेरी पहचान–2026’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में राजकीय शिशु बाल गृह अल्मोड़ा में कार्यरत फार्मेसी अधिकारी मनीष तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्कृष्ट कर्मचारी पुरूस्कार से सम्मानित किया गया । उनके अलावा कर्मचारी कमला गोस्वामी, दीप शिखा साह, मंजू उपाध्याय, कमला, नीतू आदि को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह रहे अतिविशिष्ट अतिथि गुरुमीत कौर थीं जबकि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मौजूद रहीं।


राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने संयुक्त रूप से सम्मान प्रदान किए।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने पिछले एक दशक में बहुत तेजी से प्रगति की है और 2047 के विकसित भारत में यहां की महिलाएं बड़ा योगदान करेंगी।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड सरकार महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने वात्सल्य योजना लागू की है तथा अनाथ किशोर-किशोरियों को सरकारी नौकरियों में 5 प्रतिशत और महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।


राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉ. गीता खन्ना, विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, राज्यपाल के सचिव रविनाथ रमन और निदेशक बंशीलाल राणा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।


इसके अलावा अल्मोड़ा के जिला प्रोवेशन अधिकारी कल्पना मनराल की गरिमामय उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में सीपीओ अंजना, राजीव नयन तिवारी तथा महिला कल्याण विभाग के डायरेक्टर व सचिव मौजूद रहे ।


संबंधित कर्मचारी कमला कोश्यारी, दीप शिखा साह, मंजू उपाध्याय, कमला, नीतू आदि को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply