Google लेकर आया गजब का फीचर, फोन चोर को पकड़ लेगा, ऐसे करें ऑन

गूगल लगातार Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नए-नए सिक्योरिटी फीचर्स लाते रहता है। वहीं, हाल ही में कंपनी ने यूजर्स की सिक्योरिटी को और मजबूत…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

गूगल लगातार Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नए-नए सिक्योरिटी फीचर्स लाते रहता है। वहीं, हाल ही में कंपनी ने यूजर्स की सिक्योरिटी को और मजबूत करने के लिए एक और नया बायोमेट्रिक-बेस्ड फीचर पेश किया है जिसे कंपनी ने “Identity Check” नाम दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यह फीचर फोन के चोरी होने के मामले में यूजर्स के डेटा और प्राइवेसी को सेफ रखने के लिए डिजाइन किया गया है।

आइडेंटिटी चेक फीचर अभी के लिए सिर्फ Android 15 पर चलने वाले Pixel और Samsung Galaxy डिवाइस पर उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर चोरी के मामले में चोरों को स्मार्टफोन पर Digital Accounts और सेटिंग्स तक पहुंचने से रोकने के लिए डिजाइन किया गया है, भले ही आपका फोन अनलॉक हो या पासवर्ड से किसी ने छेड़छाड़ की हो।

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन: नए फीचर को ऑन करने के बाद यूजर्स को कुछ सेंसिटिव एकाउंट्स और डिवाइस सेटिंग्स तक पहुंचने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा।

ट्रस्टेड लोकेशंस: फीचर उन लोकेशंस पर डिपेंड करता है जिन्हें यूजर्स ट्रस्टेड लोकेशंस में सेट करते हैं, जैसे घर या ऑफिस।

Safety Measures: यह फीचर ऑन होने पर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के बिना चोर डिवाइस का पिन कोड नहीं बदल सकते और “Find My Device” या सिक्योरिटी फीचर्स को भी बंद नहीं कर सकते। हालांकि आइडेंटिटी चेक केवल उन डिवाइस पर उपलब्ध है, जो क्लास 3 बायोमेट्रिक्स सपोर्ट करते हैं।

गूगल का कहना है कि ये फीचर अल्ट्रासोनिक या ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3D फेस रिकग्निशन वाले डिवाइस को ही सपोर्ट करेगा। वहीं, 72 घंटों के बाद, डिवाइस केवल प्राइमरी ऑथेंटिकेशन जैसे पिन, पासकोड या पैटर्न के जरिए ही एक्सेस किया जा सकता है। इससे पहले Google ने “ऑफलाइन डिवाइस लॉक” के नाम से भी एक कमाल का फीचर पेश किया था।

Identity Check फीचर ऐसे अभी करें ऑन

अपने फोन की Settings में जाएं।
सेटिंग्स में Security & Privacy या Biometric & Password ऑप्शन पर क्लिक करें।
नीचे स्क्रॉल करें और Identity Check फीचर को सेलेक्ट करें।
फीचर ऑन करने से पहले अपने डिवाइस पर Fingerprint या Face Unlock बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सेट करें।
Trusted Locations ऑप्शन पर जाएं और अपने घर, ऑफिस जैसे सेफ लोकेशंस ऐड करें।
Enable Identity Check का ऑप्शन चुनें और ऑन करने के बाद इंस्ट्रक्शंस फॉलो करें।