Good News: अब बदल रहे हैं टैक्स के नियम ,1 अप्रैल से बढ़ेगी आपकी इन हैंड सैलेरी, करें चेक

अगर आप भी नौकरी करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के प्रस्तावित…

RBI issued a guideline regarding 500 rupee note, read this guideline before taking 500 rupees in the market

अगर आप भी नौकरी करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के प्रस्तावित न्यू इनकम टैक्स एक्ट 2026 के तहत टैक्स का बोझ अब कम होने वाला है। इसका मतलब यह है कि हर महीने आपकी सैलरी से काटने वाला टीडीएस (TDS) कम होगा और आपके हाथ में आने वाला पैसा बढ़ जाएगा।


आइए जानते हैं उन 5 बड़े बदलावों के बारे में जो आपकी सैलरी बढ़ाने वाले हैं।


12 लाख रुपये तक की आय अब टैक्स फ्री (New Tax Regime)
नए टैक्स रिजीम (New Tax Regime) को चुनने वालों के लिए सरकार ने राहत का दायरा बढ़ा दिया है। धारा 87A के तहत मिलने वाले रिबेट को बढ़ाकर 60,000 रुपये कर दिया गया है। इससे यह होगा कि अब 12 लख रुपए तक सालाना आय वाले लोगों को एक भी रुपए का टैक्स नहीं देना होगा। इससे मध्यम आय वर्ग के लोगों की सालाना 25000 से 50000 रुपये तक की बचत होगी।


HRA के नियमों में बड़ा बदलाव (पुराने टैक्स रिजीम के लिए)
पुराने टैक्स रिजीम (Old Tax Regime) का इस्तेमाल करने वालों के लिए HRA (House Rent Allowance) के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किया गया है। अब दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के साथ-साथ बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद को भी मेट्रो शहरों की श्रेणी में शामिल किया गया है। इन शहरों में रहने वाले कर्मचारी अब अपनी बेसिक सैलरी का 50% HRA क्लेम कर पाएंगे (जो पहले 40% था). इससे टैक्स योग्य आय काफी कम हो जाएगी।


बच्चों की पढ़ाई और हॉस्टल अलाउंस में बदलाव
दशकों पुराने अलाउंस की लिमिट को आखिरकार महंगाई के हिसाब से बढ़ा दिया गया है।पहले मात्र ₹100 प्रति माह मिलने वाले अलाउंस को बढ़ाकर ₹3000 प्रति माह करने का प्रस्ताव रखा गया है। हॉस्टल अलाउंस को ₹300 प्रति माह की सीमा से बढ़कर ₹9000 प्रतिमा किया जा रहा है, जिन कर्मचारियों के बच्चे पढ़ रहे हैं उनकी टैक्स की बचत में सालाना 50000 से ज्यादा का अंतर आ सकता है।


स्टैंडर्ड डिडक्शन (Standard Deduction)
सैलरीड कर्मचारियों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन का लाभ दोनों रिजीम में जारी रहेगा। इससे मौजूदा 75000 रुपये से बढ़ाकर 100000 रुपये तक किया जा सकता है, जिससे सीधे तौर पर आपकी टैक्सेबल इनकम 25000 रुपये और कम हो जाएगी।


ऑफिस से मिलने वाले गिफ्ट अब 15000 रुपये तक टैक्स फ्री
अभी तक कंपनी की तरफ से मिलने वाले ₹5000 से ज्यादा के गिफ्ट वाउचर टैक्स के दायरे में आते थे अब नए रूल्स के अनुसार इसकी सीमा को बढ़ाकर ₹15000 कर दिया गया यानि अब दिवाली बोनस या रीवार्ड्स पर आपको टैक्स की कोई चिंता नहीं रहेगी


आपकी सैलरी पर क्या होगा असर?
विशेषज्ञों के अनुसार, इन बदलावों के कारण एक औसत सैलरीड कर्मचारी की सालाना टेक-होम सैलरी 25000 से 80000 रुपये तक बढ़ सकती है। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कौन सा टैक्स रिजीम चुनते हैं और आपकी सैलरी का स्ट्रक्चर क्या है।

Leave a Reply