यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज़ है। बच्चों को फेल होने से बचाने के लिए यूपी बोर्ड ने सीबीएसई की तरह मार्किंग पैटर्न शुरू कर दिया है। अगर आपको भी मैथ के लंबे चौड़े सवालों या साइंस की पेचीदा फार्मूला से डर लगता है तो अब डरने की जरूरत नहीं है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कॉपी चेक करने का ऐसा तरीका निकाला है कि आपकी कोई भी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। यूपी बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया कि अगर स्टूडेंट ने पूरा सवाल नहीं किया लेकिन शुरुआत सही है तो उसके नंबर दिए जाएंगे इसे स्टेप मार्किंग कहते हैं- यानी जितना काम, उतने नंबर। यूपी बोर्ड अब हाई-टेक हो गया है।
कई बार स्टूडेंट गणित का पूरा सवाल सही करते हैं और बाद में जोड़ घटाने में गलती कर देते हैं। इस चक्कर में पूरे नंबर उनके कट जाते हैं लेकिन अब यूपी बोर्ड में ऐसा नहीं होगा। नए नियम के मुताबिक, अगर 5 नंबर का सवाल है और आपने उसे 3 स्टेप्स तक सही किया है तो आपको 3 नंबर जरूर मिलेंगे।
परीक्षकों को छात्रों के प्रति उदार रहने और उनके लिखे गए हर सही स्टेप की कद्र करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और वे गलती के डर से सवाल छोड़कर नहीं आएंगे।
यूपी बोर्ड अब कॉपियां का मूल्यांकन डिजिटल भी करने जा रहा है। कॉपियों को स्कैन करके सर्वर पर डाल दिया जाएगा जहां टीचर लॉगिन करके उन्हें चेक कर पाएंगे। इससे यह फायदा होगा कि रिजल्ट में होने वाली गड़बड़ियों जैसे अंको का ना जोड़ना या किसी सवाल का बिना जांचे रह जाना, पूरी तरह खत्म हो जाएगा। जैसे ही टीचर नंबर देगा, वो सीधे बोर्ड के डेटाबेस में सेव हो जाएंगे।
इससे यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित करने में लगने वाला समय आधा रह जाएगा।
यूपी बोर्ड का नया सिस्टम लागू करने के लिए प्रदेश के कई जिलों में मूल्यांकन केदो को अपग्रेड किया गया। हाई स्पीड इंटरनेट और कंप्यूटर लैब भी तैयार की जा रहे हैं।
परीक्षाओं को बाकायदा ट्रेनिंग भी दी जा रही है कि उन्हें स्क्रीन पर कॉपियां कैसे जांचनी हैं और स्टेप मार्किंग के नंबर कैसे फीड करने हैं। बोर्ड की कोशिश है कि इस पूरी प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप (Human Error) को कम से कम किया जाए, जिससे रिजल्ट में कोई गड़बड़ी न हो।
यूपी बोर्ड के इस ऑनलाइन मार्किंग सिस्टम से धांधली काम हो जाएगी बोर्ड के अधिकारी कहीं भी कॉपी को चेक कर सकते हो और देख सकते हैं कि टीचर ने सही नंबर दिए हैं या नहीं इसके अलावा इस प्रक्रिया से मेधावी बच्चों को भी काफी फायदा होगा जो अक्सर रिचेकिंग के चक्कर काटते रहते हैं।
अब कॉपियों की चेकिंग में फेवरेटीज्म की भी कोई जगह नहीं होगी। यूपी बोर्ड के इन दो बड़े बदलावों से यह पता चल गया है कि अब यूपी बोर्ड का भविष्य अच्छा है।
स्टेप मार्किंग से एवरेज छात्रों को पास होने में मदद मिलेगी और ऑनलाइन चेकिंग से टॉपर्स को उनकी मेहनत का पूरा हक मिलेगा।
