एलपीजी ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, अब सिर्फ 633 रुपए में मिलेगा कंपोजिट सिलेंडर

अगर आप घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, तो आपके लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। आपको जानकर अच्छा…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अगर आप घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, तो आपके लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। आपको जानकर अच्छा लगेगा कि अब आपको कंपोजिट LPG सिलेंडर केवल 633.50 रुपये में मिल सकता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

हम बात कर रहे हैं कंपोजिट LPG सिलेंडर की, जिसमें 10 किलो गैस होती है। यह सिलेंडर आम सिलेंडर से काफी हल्का और पारदर्शी होता है, जिससे इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जा सकते है। यह कम गैस खपत वाले घरों के लिए बेहद उपयोगी है।

बता दें कि कंपोजिट सिलेंडर जंग रोधी होते हैं और इनमें विस्फोट का खतरा नहीं होता। ये फाइबर मटेरियल से बने होते हैं और दो प्रकार के होते हैं: 10 किलो और 5 किलो।

1 सितंबर को LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी हुई हैं, जिनमें विभिन्न शहरों में बदलाव देखा गया है। हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम पहले के स्तर पर बने हुए हैं।

इस त्योहार के मौसम में, कंपोजिट LPG सिलेंडर का यह नया दाम निश्चित रूप से ग्राहकों के लिए राहत देने वाला साबित होगा।