LIC कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी होली से पहले बढ़ी सैलरी जाने कितना मिलेगा डीए

होली से पहले देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी ने अपने कर्मचारियों को बेहतरीन तोहफा दिया है। एलआईसी ने अपने 110000 कर्मचारियों को…

होली से पहले देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी ने अपने कर्मचारियों को बेहतरीन तोहफा दिया है। एलआईसी ने अपने 110000 कर्मचारियों को खुश कर दिया है। दरअसल एलआईसी ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इंश्योरेंस कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सरकार ने एलआईसी के 1.10 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के वेतन में 17% के बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

एलआईसी के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी पर यह मंजूरी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSB) कर्मचारियों के लिए इसी तरह की बढ़ोतरी को मंजूरी देने के कुछ दिनों बाद आई है। एलआईसी ने कहा कि एलआईसी कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि का यह फैसला 1 अगस्त, 2022 से प्रभावी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

एनपीएस योगदान में भी 4 फीसदी का इजाफा

इसके साथ इंश्योरेंस कंपनी में 1 अप्रैल 2010 के बाद शामिल हुए लगभग 24000 कर्मचारियों का एनपीएस योगदान 10% से बढ़कर 14% कर दिया गया है। देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी के 30000 से अधिक पेंशन भोगी और पारिवारिक पेंशन भोगियों को अनुग्रह भुगतान भी किया जाएगा।

सरकारी बैंकों के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी

हाल ही में देश भर के सरकारी बैंकों के कर्मचारियों को भी बड़ा तोहफा दिया गया था। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन में सालाना 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई थी। नवंबर 2022 से प्रभावित होने वाले इस फैसले से करीब 8 लाख बैंक कर्मचारियों को लाभ मिला। भारतीय बैंक संघ (IBA) और बैंक कर्मचारी संगठनों के बीच शुक्रवार (8 मार्च) को 17 फीसदी की वार्षिक वेतन वृद्धि पर सहमति बनी। इससे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर सालाना 8,284 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।