Gold Silver Rate Today: शेयर बाजार में तो आई तेजी लेकिन इसी बीच सस्ता हो गया सोना चांदी, 10 ग्राम गोल्ड के लिए अब देने होंगे इतने रुपए

शेयर बाजार में आज खुशी देखने को मिल रही है मार्केट का सूचकांक सेंसेक्स 280.56 अंकों के साथ तेजी से ट्रेड कर रहा है लेकिन…

n6801129301757310876386f7daa6eb7356ce6e42da23f0085acb987c2865d647b5a1a67b01e9d38562640c

शेयर बाजार में आज खुशी देखने को मिल रही है मार्केट का सूचकांक सेंसेक्स 280.56 अंकों के साथ तेजी से ट्रेड कर रहा है लेकिन वहीं दूसरी और सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली।

24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के दाम 490 रुपए गिरे जिसके साथ अब उसका नया रेट 107650 हो गया है। वहीं चांदी भी 820 रुपए प्रति किलोग्राम घट गई है। बताया जा रहा है कि आज सोना और चांदी दोनों के रेट में गिरावट देखने को मिल रही है।

देश की राजधानी दिल्ली में भी सोने और चांदी के दाम कम हुए हैं। दिल्ली में आज चांदी काफी सस्ती हो गई है। चांदी 1040 रुपये की गिरावट के साथ 123,060 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। वहीं, सोना भी 590 रुपये गिरकर 107,160 रुपये पर आ गया है।


वही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी गोल्ड और सिल्वर के दाम कम हुए हैं। आज सुबह 9:50 पर मुंबई में 10 ग्राम गोल्ड ₹560 गिरावट के साथ दर्ज किया गया जिसके बाद यहां सोने का नया रेट 107380 रुपए हो गया।

इसके साथ ही चांदी के भाव भी कम देखने को मिले। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सोने और चांदी का भाव कम हुआ। लखनऊ में अभी गोल्ड 580 रुपए गिरकर 107390 रुपए पर ट्रेड कर रहा है जबकि चांदी 970 रुपए सस्ती होकर 12380 रुपए प्रति किलोग्राम है।


वहीं, एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। 3 अक्टूबर को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट के दाम कम हुए है।

इस कॉन्ट्रैक्ट वाली 10 ग्राम सोने के दाम आज करीब 561 रुपये गिरकर 107161 रुपये पर आ गए हैं। वहीं, 5 दिसंबर 2025 को एक्सपायर होने वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट के रेट भी करीब 1,000 रुपये कम हुए हैं। चांदी के दाम 0.80 फीसदी कम होकर 123699 रुपये प्रति किलोग्राम पर हैं।