Gold Rate Today: 7 अगस्त यानी कि आज गुरुवार के दिन सोने पर छाई महंगाई जानिए कितने बढ़ गए दाम

Gold Rate Today Thursday 7 August 2025: आज गुरुवार यानी की 7 अगस्त को सोना फिर से महंगा हो गया है हालांकि आज कल की…

Gold Rate Today Thursday 7 August 2025: आज गुरुवार यानी की 7 अगस्त को सोना फिर से महंगा हो गया है हालांकि आज कल की तुलना में 10 ग्राम सोने के भाव में ₹100 की बढ़त देखी गई। रक्षाबंधन से पहले सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं।

ऐसे में दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव 102400 के ऊपर पहुंच गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


रक्षाबंधन से पहले सोने और चांदी की चमक तेज हो गई है। आज पूरे देश में सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। गुरुवार को 10 ग्राम सोने में ₹100 की बढ़ोतरी हुई वहीं चांदी के दामों में ₹1000 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।


दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹1,02,400 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच चुका है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड देश के सभी बड़े शहरों 93 हजार प्रति 10 ग्राम के पार है।


दिल्ली में अब 24 कैरेट सोना ₹1,02,490 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,960 प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट का रेट ₹1,02,340 रुपये और 22 कैरेट का रेट ₹93,810 प्रति 10 ग्राम है।

नोएडा और गाजियाबाद में 22 कैरेट गोल्ड ₹93,960 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,02,490 प्रति 10 ग्राम है।


Silver Price In India Today (7 Aug 2025): वही 7 अगस्त को देश के प्रमुख बाजारों में चांदी की भी चमक बढ़ गई है। आज 1 किलो चांदी 116100 पर कारोबार कर रही है जो कल के मुकाबले ₹1000 अधिक है, जहां 10 ग्राम सोने में ₹100 के बढ़ोतरी हुई तो वहीं चांदी की कीमत में ₹1000 की बढ़ोतरी हुई है।

सोने चांदी की कीमत इसलिए भी लगातार बढ़ती जा रही है क्योंकि बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। थोक व्यापारी बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं। इसके अलावा लोग सोने को एक सुरक्षित निवेश भी मानते हैं खासकर मौजूदा आर्थिक अनिश्चितता को देखते हुए। यही कारण है कि सोने-चांदी दोनों के दामों में मजबूती बनी हुई है।