Gold Price 18 August : लगातार बढ़ने के बाद अब फिर से सोने की चमक हुई फीकी, जानिए 10 ग्राम सोने का ताजा रेट

अगस्त का आधा महीना बीत चुका है और अभी तक सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अब बीते कुछ दिनों…

n67721845917554869518257296e850f531bf27360310fe5710c707a14678ea943c0ef65448b9ad6233b1a3

अगस्त का आधा महीना बीत चुका है और अभी तक सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अब बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा था लेकिन इस बढ़ोतरी के बाद आज 18 अगस्त को सोने की कीमत में गिरावट देखी की जा रही है। आईए जानते हैं कि 10 ग्राम सोने का ताजा रेट क्या चल रहा है?


सोने चांदी की कीमत में लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। लगातार बढ़ने के बाद 18 अगस्त को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली जबकि इससे पहले दोनों कीमती वस्तुएं उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रही थी। अगर आप भी इन दोनों सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आईए जानते हैं सर्राफा बाजार में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं


एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों में अनिश्चित और निवेशकों का रुझान सोना चांदी की ओर बढ़ने के चलते सर्राफा बाजार में इन कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार चढ़ा आ रहा है।

बताया जा रहा है कि आने वाले समय में चांदी की डिमांड सोने की तुलना में अधिक बढ़ जाएगी।
जयपुर सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज 18 अगस्त को शुद्ध सोने के भाव 300 रुपए गिरावट के बाद अब इसके भाव 102,300 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं।


वहीं, जेवराती सोने के भाव में भी 300 रुपए की कमी आई है, जिसके बाद इसके भाव 95,400 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। वहीं, चांदी अपने उच्चतम स्तर के पास है, लेकिन आज एक ही दिन में इसमें 900 रुपए की गिरावट आई है, जिसके बाद इसके भाव 1,17,500 रुपए प्रति किलो हो गए हैं।


एक्सपर्ट का कहना है कि पिछले एक साल में यानी 2024 से 2025 के टाइमपीरियड में सोने-चांदी ने बंपर रिटर्न दिया है और इसने रिटर्न देने में शेयर बाजार को पीछे छोड़ दिया है। इस दौरान सोने की कीमतों में 42.76 प्रतिशत की तेजी आई है और चांदी 43 प्रतिशत से अधिक महंगी हुई है।

वहीं, निफ्टी-सेंसेक्स में 1 प्रतिशत से भी कम इजाफा हुआ है। देखा जाए तो एक साल में इनकी कीमतें लगभग 31,000 रुपए बढ़ी हैं।