गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल जीटी रोड पर सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट में अवैध मजार को देखकर भड़की, लगाई जोरदार फटकार

गाजियाबाद में जीटी रोड पर सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध मजार को देखकर शुक्रवार दोपहर महापौर सुनीता दयाल का पर सातवें आसमान…

n6711983881751686148599b6b2e0695fa350c4ef2aef4f640a2595f4f4e769d06a64215ae749341af35624

गाजियाबाद में जीटी रोड पर सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध मजार को देखकर शुक्रवार दोपहर महापौर सुनीता दयाल का पर सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने मौके पर मौजूद मजार बनाने वाले और वहां इकट्ठा लोगों को जमकर फटकार लगाई।

इसके साथ ही निगम की टीम को अवैध मजार हटाकर मौके पर पौधे रोपित करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि अवैध मजार बनाने वाले के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज कराई जाएगी।


बताया जा रहा है कि जीटी रोड पर मोहन नगर की तरफ जाते वक्त शहीद स्थल नया गाजियाबाद मेट्रो स्टेशन से थोड़ा पहले सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध मजार बनाई गई थी। सुनीता दयाल ने करीब 2 महीने पूर्व मजार को हटाया था। इसके बाद दोबारा से मौके पर अवैध मजार बना दी गई लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी कुछ ना कर सके
शुक्रवार को महापौर शहर के निरीक्षण पर निकली हुईं थीं।


इसी दौरान उनकी नजर उक्त अवैध मजार पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल गाड़ी रुकवाई। मौके पर उन्होंने अवैध मजार बनाने वाले की जबरदस्त क्लास लगाई।

महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि अवैध मजार हटवाकर ग्रीन बेल्ट की जमीन पर पौधे रोपित कराए जाएंगे। शहर में कहीं भी ग्रीन बेल्ट या निगम की जमीन पर अतिक्रमण व अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा। ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।