चाहते है Ration Card से उम्र भर मिले राशन,तो घर बैठे कर ले ये काम वरना होगी समस्या

Ration Card एक जरूरी सरकारी दस्तावेज है। खासतौर पर उन लोगों के लिए, जिन्हें सरकार के द्वारा सस्ते दामों पर अनाज मुहैया कराया जाता है…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

Ration Card एक जरूरी सरकारी दस्तावेज है। खासतौर पर उन लोगों के लिए, जिन्हें सरकार के द्वारा सस्ते दामों पर अनाज मुहैया कराया जाता है और अगर राशन कार्ड में कुछ गलतियां होती हैं, तो आपका राशन बंद भी हो सकता है या राशन मिलने में आपको समस्या हो सकती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कॉमन मिस्टेक के बारे में तथा उसे कैसे फिक्स करें ताकि उम्र भर आप को राशन मिलता रहे।


हम सभी जानते हैं कि सरकार के द्वारा अब सभी कार्यों के लिए Aadhar Card अनिवार्य किया जा रहा है और राशन कार्ड को भी इसी तरह आधार से लिंक कर दिया गया है।

अगर आप दिल्ली में रहते है और आपका mobile number आधार के साथ लिंक नहीं है, तो आपके लिए समस्या हो सकती है तथा आपको राशन मिलने में भी समस्या हो सकती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे steps बताने जा रहे हैं, जिनकी सहायता से आप आसानी से घर बैठे अपना नंबर सही कर सकते हैं।


Ration Card में अपना mobile number update करने के लिए सबसे पहले आपको https://nfs.Delhi.gov.in/citizen/updatemobilenumber.aspx पर जाना है, यहां आपको update your registered mobile number पर क्लिक करना है और यहां अब आपको अलग-अलग कॉलम दिखाई देंगे। पहले कॉलम में आपको Aadhar number of head household/NFS ID लिखना है। जबकि दूसरे कॉलम में आपको राशन कार्ड नंबर लिखना है , उसके बाद एक और तीसरा कॉलम होगा जहां आपको अपना नया मोबाइल नंबर अपडेट करना है इसके बाद आपका नंबर अपडेट हो जाएगा।