आज से हरिद्वार में शुरू होगा ‘चमाचम सड़क सफाई अभियान’ अब चमकेगी सड़के

हरिद्वार में शनिवार यानी आज चमाचम सड़क सफाई अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ‘मेरा घर मेरी…

Screenshot 20260221 134459 Google
21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

हरिद्वार में शनिवार यानी आज चमाचम सड़क सफाई अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ‘मेरा घर मेरी सड़क’ थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि यह अभियान 21 फरवरी से 3 मार्च तक व्यापक रूप से चलाया जाएगा, जिसमें विभागों के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी भी होगी।


जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि अभियान का उद्देश्यजनपद की सड़कों, आंतरिक मार्गों, सर्विस लेन, फ्लाईओवर, पगडंडियों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता के स्तरीय मानकों को उच्चतम स्तर तक पहुंचाना है।

साथ ही राज्य में आने वाले पर्यटकों के मध्य स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।


उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं जिलाधिकारी ने इस अभियान में नगर निगम हरिद्वार एवं रुड़की, नगर पालिका, नगर पंचायत, पंचायत राज विभाग, मण्डी परिषद, गन्ना विकास विभाग, वन विभाग, राजाजी टाइगर रिजर्व, जिला उद्योग केंद्र, सिडकुल, छावनी परिषद रुड़की, एचआरडीए, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रांतीय निर्माण खंड, सिंचाई विभाग, गंगनहर निर्माण खंड तथा बीएचईएल हरिद्वार सहित सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में स्वच्छता अभियान संचालित करने के लिए निर्देश दिए।


सभी विभागीय नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाते हुए सड़क क्षेत्र की सफाई, साइनेज एवं गति अवरोधकों की मरम्मत, पुलों के एप्रोच एवं नहर मार्गों के आसपास स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों, संस्थाओं को निर्देश दिए कि वे स्वच्छता अभियान से पूर्व एवं उपरांत की जीपीएस लोकेशन सहित फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply