लखपति दीदी योजना से लेकर शी मार्ट्स और नए गर्ल्स हॉस्टलों तक, बजट 2026 में महिलाओं को मिली बड़ी राहत

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में वर्ष 2026-27 का आम बजट प्रस्तुत किया। हमेशा की तरह इस बार भी महिलाओं के लिए…

IMG 20260201 194418

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में वर्ष 2026-27 का आम बजट प्रस्तुत किया। हमेशा की तरह इस बार भी महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं, जिनका सीधा लाभ देशभर की महिलाओं, छात्राओं और स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा।

लखपति दीदी योजना को मिला विस्तार : सरकार ने लोकप्रिय लखपति दीदी योजना को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक का बिना ब्याज वाला ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे अपनी आय बढ़ा सकें और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। इस ऋण पर सरकारी सहायता भी दी जाती है, जिससे महिलाओं का बोझ और कम हो जाता है।

शी मार्ट्स की नई पहल : लखपति दीदी योजना की सफलता को देखते हुए वित्त मंत्री ने इस साल बजट में एक नई पहल शी मार्ट्स की भी घोषणा की है। ये केंद्र सरकार की ऐसी व्यवस्था होगी, जहां स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमी अपने उत्पादों को रिटेल आउटलेट के माध्यम से सीधे बाजार तक पहुंचा सकेंगी।

इस कदम से महिलाओं का ब्रांड निर्माण आसान होगा और उन्हें बेहतर कमाई का मौका मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर काम कर रहे स्वयं सहायता समूहों को भी बड़ी मजबूती मिलेगी।

हर जिले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल : बजट में छात्राओं के लिए भी एक बड़ी घोषणा की गई है। वित्त मंत्री ने बताया कि देश के हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की स्थापना की जाएगी, ताकि पढ़ाई के लिए घर से बाहर जाने वाली लड़कियों को सुरक्षित और बेहतर रहने की सुविधा मिल सके। करीब 700 से अधिक जिलों में इन हॉस्टलों का निर्माण किया जाएगा, जिससे छात्राओं के लिए शिक्षा तक पहुंच और आसान होगी।

Leave a Reply