अल्मोड़ा में उत्साह के साथ मनाया गया महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस

अल्मोड़ा:: महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस कांग्रेस कार्यालय में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट…


अल्मोड़ा:: महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस कांग्रेस कार्यालय में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी सहित समस्त कांग्रेसजन, महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस मौके पर राधा बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का उत्थान केवल एक वर्ग विशेष का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक अधिकारों के साथ-साथ राजनीतिक मंचों पर भी बराबरी का अवसर मिलना चाहिए।
उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि आज समाज में जिस प्रकार से महिलाओं के खिलाफ घटनाएं हो रही हैं, वह बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की, ताकि महिलाएं सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ समाज में अपनी भूमिका निभा सकें।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महिलाओं की समाज में बढ़ती भूमिका पर चर्चा की और महिलाओं के राजनीतिक क्षेत्र में अधिक से अधिक भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। महिला कांग्रेस की ओर से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि जब तक महिलाएं सक्रिय रूप से राजनीति और निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगी, तब तक उनका वास्तविक सशक्तिकरण संभव नहीं है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

Foundation day of Mahila Congress was celebrated with enthusiasm in Almora

महिला कांग्रेस के 41वें स्थापना दिवस पर सभी कांग्रेसजनों ने यह संकल्प लिया कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी सामाजिक-राजनीतिक भागीदारी को कांग्रेस पार्टी हमेशा प्राथमिकता देती रहेगी और इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
इस दौरान विधायक माननीय मनोज तिवारी,जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट ,प्रदेश अध्यक्ष सेवा दल शोभा जोशी , जिला महा मंत्री जया जोशी ,किरन आर्या – महिला मोर्चा, अनीता कन्नौजिया, फैमिना खान – जिला उपाध्यक्ष,दीपा गोस्वामी ,पुष्पा पांडे,जानकी पांडे, वैभव पांडे ,शरद चंद्र साह, विनोद वैष्णव , गोविंद सिंह बिष्ट ,पूरन सिंह रौतेला,आनन्द सिंह बिष्ट जिला उपाध्यक्ष,जगदीश चंद्र पांडे, बीके पांडे
अनामिका साह, ममता नेगी ,आशा शर्मा,शांति कनवाल , निर्मला कांडपाल,मंजू कांडपाल
इंद्र वर्मा , रजनी टम्टा दीपा साह नगर अध्यक्ष महिला आदि मौजूद थे।