Mukhtar Ansari Net Worth: आठ मुकदमों में पाए गए दोषी, पांच बार रहे विधायक, जाने अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं मुख्तार अंसारी

Mukhtar Ansari Net Worth:मुख्तार अंसारी पिछले 2 सालों से 8 मुकदमों में दोषी पाए गए और बांदा जेल में उन्हें रखा गया। उन्होंने दो बार…

Mukhtar Ansari Net Worth:मुख्तार अंसारी पिछले 2 सालों से 8 मुकदमों में दोषी पाए गए और बांदा जेल में उन्हें रखा गया। उन्होंने दो बार बासपा से टिकट लेकर चुनाव लड़ा। वह पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी के रिश्तेदार भी थे।

Mukhtar Ansari Death: गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। बांदा जेल में मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। अंसारी की मौत के बाद उनके परिवार और उनकी संपत्ति फिर से चर्चा में आ गई है। पूर्वांचल में आतंक फैलाने वाले मुख्तार अंसारी अपने पीछे करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। उत्तर प्रदेश मैं पिछले दिनों मुख्तार अंसारी की करोड़ों की संपत्ति को सीज भी किया गया था। आइए एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर-

कौन है मुख्तार अंसारी?

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उत्तर प्रदेश के मुख्तार अंसारी गैंगस्टर से नेता बने थे उनका जन्म 30 जून 1963 को हुआ था। वह मऊ विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गए थे पिछले दो सालों में उन्हें आठ मुकदमों में दोषी पाया गया था और उन्हें बांदा जेल में रखा गया था। उन्होंने दो बार बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था।

मुख्तार अंसारी की फैम‍िली

मुख्तार अंसारी के दादा एक स्वतंत्रता सेनानी थे और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके थे। मुख्तार अंसारी के दो भाई हैं। बड़े भाई अफजल अंसारी मौजूदा समय में गाजीपुर से सांसद हैं। साल 2022 में मुख्तार ने अपने बड़े बेटे अब्बास को विधानसभा की सीट से चुनाव लड़ाया था जबकि वह खुद पांच बार विधायक रह चुके थे। उनके बेटे चुनाव जीत गए थे फिलहाल मुख्तार की पत्नी शाइस्ता परवीन और छोटे बेटे उमर अंसारी फरार हैं। दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

अंसारी की नेटवर्थ

मुख्तार अंसारी ने आखिरी बार 2017 में चुनाव लड़ा था। बताया जाता है चुनाव में दिए गए हलफनामे में मुख्तार अंसारी की कुल संपत्ति 21 करोड रुपए से भी ज्यादा की थी। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार अंसारी की संपत्ति 21,88,57,273 रुपये थी। अंसारी के हलफनामे के अनुसार उसके पास 72 लाख रुपये का सोना है। इसके अलावा एलआईसी भी हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद अंसारी की हालत गंभीर हो गई और उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रमजान के दौरान रोजा कर रहे अंसारी के कुछ घंटे के लिए क्र‍िट‍िकल केयर यून‍िट में रखा गया था। इसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पिछले दिनों यूपी सरकार ने मुख्तार अंसारी की 605 करोड रुपए से ज्यादा की अवैध संपत्ति को जप्त कर लिया था। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मुख्तार अंसारी के खिलाफ कार्रवाई के चलते पिछले 15 महीने में उन्हें साथ मामलों में दोषी बताया गया। मुख्तार अंसारी के खिलाफ 65 मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंसारी के 292 सहयोगियों के खिलाफ 160 मामले दर्ज हैं। उनके 186 साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।