उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत ने दिया बयान, बोले – दो लोग ही बता सकते हैं असली वजह

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को कांग्रेस नेता हरीश रावत का बयान अब सामने आया है। उन्होंने इसे बिहार चुनाव…

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को कांग्रेस नेता हरीश रावत का बयान अब सामने आया है। उन्होंने इसे बिहार चुनाव से जोड़कर देखा है।
हरीश रावत ने कहा है कि धनखड़ जी की त्यागपत्र की जो आकस्मिकता है और जो समय का चयन है वो दोनों कई कहानियां, कई बातें कहती हैं।


हरीश रावत यह भी कहा कि इस स्थिति के पीछे जो बहुत गहरी बात छिपी है, उस गहराई का स्पष्टीकरण केवल पीएम मोदी दे सकते हैं या फिर जगदीप धनखड़ ही जानते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


कहा कि उनके इस्तीफे के बाद जो तत्काल नाम चलने लगे उन नामों में अधिकांश नाम वो है जो किसी न किसी रूप में बिहार चुनाव को प्रभावित करते हैं।