छात्र राजनीति को खत्म करने का प्रयास कर रही है राज्य सरकार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने लगाए आरोप

The state government is trying to end student politics, former student union president Bhupendra Bhoj made allegations अल्मोड़ा:: पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और वर्तमान कांग्रेस जिला…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

The state government is trying to end student politics, former student union president Bhupendra Bhoj made allegations

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा:: पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और वर्तमान कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने सरकार पर छात्र राजनीति को खत्म करने की साजिश के आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जनता के हर वर्ग के चुनावों से डर रही है, क्यों कि वो जानती है कि समाज के सभी वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं।

छात्रसंघ चुनाव निरस्त होने के फैसले को जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह भोज ने बीजेपी सरकार की छात्र राजनीति खत्म करने की साजिश करार दिया है।

भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि बीजेपी सरकार चुनावों से डर रही है, मुख्यमंत्री का चुनावों के प्रति डर झलक रहा है, तभी प्रदेश में निकाय, पंचायत, छात्रसंघ से लेकर सभी चुनावों को टाला जा रहा है..

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी को अपनी कुर्सी छीन जाने का डर सता रहा है, पूर्व के उपचुनावों में भाजपा की करारी हार से मुख्यमंत्री धामी को चुनावों में हार का डर सताने लगा है, उनको पता है कि किसी भी स्तर के चुनावों में भाजपा की हार निश्चित है, इसलिए प्रदेश सरकार चुनावों को एक सोची समझी रणनीति के तहत टालती जा रही है.।

कहा कि छात्र राजनीति को खत्म करने की साजिश मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री कर रहे हैं ,जो खुद एक समय इसी से निकले हैं, ये प्रदेश का दुर्भाग्य है। कहा कि छात्र छात्राओं को चुनावों से वंचित करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है, प्रदेश के सभी छात्र छात्राओं को मुखर होकर सरकार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी छात्र छात्राओं के साथ मजबूती से किसी भी संघर्ष में खड़ी रहेगी।