अल्मोड़ा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट का निधन, शोक की लहर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट की ध्मपत्नी उमा बिष्ट…

Screenshot 2025 0826 211338 1


अल्मोड़ा: अल्मोड़ा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट का निधन हो गया है।


द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट की ध्मपत्नी उमा बिष्ट (उम्र करीब 58 वर्ष) ने नोयडा के एक निजि अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल स्थानीय श्मशान नौलाकोट थाना द्वाराहाट क्षेत्रांतर्गत की जाएगी।


वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं थी और उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की सूचना पर तमाम राजनीतिक संगठनों ने शोक जताया हैं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया में अपने शोक संदेश जारी किए हैं।

विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशा, परितोष जोशी, नारायण सिंह रावत आदि ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पीसीसी अध्यक्ष करन महरा ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।