बड़ी खबर- VPDO भर्ती में अनियमितता पर UKSSSC के पूर्व सचिव कन्याल सस्पेंड

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं वर्तमान में संयुक्त सचिव लेखा मनोहर सिंह कन्याल को उत्तराखंड शासन ने सस्पेंड कर दिया…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं वर्तमान में संयुक्त सचिव लेखा मनोहर सिंह कन्याल को उत्तराखंड शासन ने सस्पेंड कर दिया है। अपर मुख्य सचिव को ओर से जारी निलंबन आदेश उनकी आठ अक्तूबर को हुई गिरफ्तारी से प्रभावी होगा।

दरअसल, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 2016 में हुई वीपीडीओ भर्ती के दौरान एमएस कन्याल, आयोग में सचिव थे। इस भर्ती में ओएमआर शीट से छेड़छाड़ हुई थी। 2018 में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले को एसटीएफ के हवाले कर दिया था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272