प्यार के खातिर लड़की ने अपने पूरे परिवार की कर दी हत्या, 13 लोगों को जहर देकर मार दिया

एक लड़की अपने अपने परिवार के 13 सदस्यों की हत्या कर दी। जिसके आरोप में पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक लड़की को गिरफ्तार किया…

एक लड़की अपने अपने परिवार के 13 सदस्यों की हत्या कर दी। जिसके आरोप में पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक लड़की को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिजन उसकी पसंद के अनुसार उसकी शादी करने के लिए तैयार नहीं थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

पुलिस की जानकारी के अनुसार यह मौतें 19 अगस्त को खैरपुर के निकट हैबत खान ब्रोही गांव में हुईं थी। जिसमें बताया कि लड़की उस समय नाराज हो गई जब उसके परिवार ने उसे उसकी पसंद के लड़के से शादी करने की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता समेत परिवार के सदस्यों को जहर देने की साजिश रची।

खैरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनायत शाह ने बताया कि”खाना खाने के बाद सभी 13 सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की मौत हो गई। जब पोस्टमॉर्टम हुआ तो सामने आया कि इन लोगों की मौत जहरीले खाने से हुई है।” उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि बेटी और उसके प्रेमी ने घर में रोटी बनाने वाले गेहूं में जहर मिला दिया था। शाह ने कहा, ”लड़की गुस्से में थी क्योंकि उसका परिवार उसकी पसंद के लड़के से उसकी शादी करने के लिए तैयार नहीं था।” उन्होंने कहा, ”लड़की ने अपने प्रेमी की मदद से गेहूं में जहर मिलाने की बात स्वीकार की है।”