उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन संख्या 127 के पास चार से पांच बसों और एक कार में अचानक आग लग गई।
आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों में चीख पुकार शुरू हो गई। हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस प्रशासन भी तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने मोर्चा संभाला।
बताया जा रहा है सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस जिला प्रशासन में यमुना एक्सप्रेस वे की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत पर बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां भी बुलाई गई। जिलाधिकारी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है की जांच अभी भी जारी है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं।
कई लोग को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया है। आग लगने के कारणो का भी पता नहीं चल पाया। पुलिस प्रशासन इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल एक्सप्रेस वे पर यातायात नियंत्रित किया जा रहा है और हालात पर लगातार नजर बनी हुई है।
एक्सप्रेसवे पर यातायात नियंत्रित, प्रशासन ने की अफवाहों से दूर रहने की अपील वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान ना दें और जरूरत ना होने पर घटनास्थल की ओर ना जाएं।
