पहले लिए सात फेरे और भरी मांग लेकिन फिर जाने आखिर ऐसा क्या हुआ कि बारात लेकर लौट गया दूल्हा?

Smriti Nigam
3 Min Read

मध्य प्रदेश के खरगोन में एक बारात के दहेज के लिए वापस लौटने का मामला सामने आया है। खरगोन में दहेज की मांग को लेकर दूल्हा बारात लेकर लौट गया। दुल्हन ने पूरी शादी की। दुल्हन के साथ उसने सात फेरे भी लिए और उसकी मांग भी भारी लेकिन फिर बारात लेकर वापस लौट गया और बताया जा रहा है कि यह सब उसने सिर्फ दहेज के लिए किया।

new-modern

शादी होना किसी भी लड़की के लिए किसी सपने जैसा होता है। इसमें हजार तरह की तैयारी होती है। लोगों का जमावड़ा होता है। खाना पीना नई खुशियां आदि सब शादी से जुड़ा होता है। यह और भी खास तब हो जाता है जब घर में बेटी की शादी हो। हर माता-पिता अपने बेटी के लिए अच्छे से अच्छा करने की कोशिश करते हैं लेकिन कई बार लोग माता-पिता का गलत फायदा भी उठा लेते हैं और उनकी बेटी के बदले दहेज की मांग करते हैं।

नौकरी की वजह से मांगा दहेज

ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के खरगोन के खंडवा निवासी अनिल मंडलोई अपनी लड़की की शादी करने खरगोन के एक निजी गार्डन में पहुंचे थे। खरगोन निवासी दूल्हा आनंद गरासे से दूल्हन रक्षा मंडलौई की शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान लग्न के समय दूल्हे और उसके पिता ने 20 लाख रूपये दहेज में मांगे। उन्होंने कहा की दूल्हे की नौकरी है इस वजह से ये पैसे दिए जाने चाहिए।

पुलिस के पास पहुंचा दुल्हन पक्ष

जब उनको पैसे नहीं मिले तो उन्होंने बारात को वापस लौटा दिया। बारात लौट के बाद दुल्हन की तबीयत काफी बिगड़ गई। दुल्हन को जिला अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। इसके बाद दुल्हन पक्ष पुलिस के पास पहुंचा है। दहेज पीड़ित पक्ष की शिकायत कर खरगोन कोतवाली पुलिस ने दूल्हे और दूल्हे के पिता सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए एफआईआर भी दर्ज की है। दुल्हन पक्ष का कहना है कि दूल्हे वालों ने दहेज में 20 लाख रुपए की डिमांड की थी फिलहाल अभी इसकी जांच चल रही है।

TAGGED: ,