रानीखेत पीजी कालेज के 102 विद्यार्थियों को सीएम उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति की पहली किस्त जारी

× डीबीटी के माध्यम से सत्ताइस लाख चालीस हजार रूपये की राशि लाभार्थियों के खातों में हुई हस्तांतरित रानीखेत। नगर के स्वर्गीय जयदत्त वैला स्वतंत्रता…

Screenshot 2026 02 27 20 48 30 65 7352322957d4404136654ef4adb64504
21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

डीबीटी के माध्यम से सत्ताइस लाख चालीस हजार रूपये की राशि लाभार्थियों के खातों में हुई हस्तांतरित

रानीखेत। नगर के स्वर्गीय जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सैनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 102 छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत प्रथम छह माह की छात्रवृत्ति की पहली किस्त डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में हस्तांतरित हुई है।


नोडल अधिकारी डॉ. नमिता मिश्रा ने बताया योजना के तहत स्नातक के प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर में अध्ययनरत विभिन्न संकायों के प्रथम तीन स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को क्रमशः तीन हजार, दो हजार व पन्द्रह सौ रुपये, स्नातकोत्तर के तृतीय सेमेस्टर में अध्ययनरत विभिन्न विभागों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को क्रमशः पाँच, तीन व दो हजार रुपये प्रतिमाह की प्रथम छह माह की छात्रवृत्ति की पहली किस्त तथा सत्र 2025-26 में स्नातक उत्तीर्ण के प्रथम तीन स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को क्रमशः पैंतीस, पच्चीस व बीस हजार रुपये की राशि एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण के प्रथम तीन स्थान प्राप्तकर्ताओं को क्रमशः साठ, पैतीस व पच्चीस हजार रुपये की एकमुश्त छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।


उन्होने बताया सरकार द्वारा आवंटित बजट सत्ताइस लाख चालीस हजार की राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में गुरुवार को हस्तान्तरित कर दी गई है। उन्होंने बताया उच्च शिक्षा निदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी लाभार्थियों को पारदर्शिता के साथ योजना का लाभ प्रदान किया गया है।


महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए सीएम व उत्तराखंड शासन का आभार व्यक्त किया तथा कहा यह योजना छात्र- छात्राओं के जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी और अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित करेगी।

समिति सह-संयोजक डा. सुमिता गड़कोटी, डा. दीपाली कनवाल, डा. कोमल गुप्ता, डा. निहारिका बिष्ट, डा. नीमा बोरा एवं डा. किरण चौहान ने कार्य के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply