कुछ लोगों के शरीर में नहीं होता फास्ट फूड का असर, जानिए क्यों नहीं बढ़ता मोटापा

कई लोग ऐसे होते है जो इस बात से परेशान रहते हैं कि बिना कुछ खाए भी उनका वजन तेजी से बढ़ता रहता है। जबकि…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

कई लोग ऐसे होते है जो इस बात से परेशान रहते हैं कि बिना कुछ खाए भी उनका वजन तेजी से बढ़ता रहता है। जबकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो कितना भी खा लें वह मोटे ही नहीं हो पाते है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

आपने अपने आसपास ही कई लोगों को देखा होगा जो फास्ट फूड या जंक फूड खाना तो दूर उसे देखने से भी डरते हैं, उन्हें लगता है कि जंक फूड खाते ही उनका वेट गेन होने लगेगा।

वहीं इस जमात में कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो रोजाना अपनी मनपसंद चीजें खाते हैं या जंक फूड का स्वाद चखते हैं लेकिन उनका वजन 1 इंच भी नहीं बढ़ता और मोटे होते रहते है और कुछ खाकर भी स्लिम ट्रिम रहते हैं। क्या आप जानते हैं इसका क्या है कारण।

जाहिर है आपके मन में भी यह सवाल उठना लाजिमी है कि जंक फूड या फास्ट फूड जिसमें अच्छी खासी मात्रा में चीज, मेयोनेज़ और वजन बढ़ाने वाली चीजें होती हैं उसे खाकर भी कुछ लोगों के शरीर पर चर्बी क्यों नहीं चढ़ती।

दरअसल कुछ लोगों को फास्ट फूड खाने के बाद भी मोटापा इसलिए नहीं चढ़ता क्योंकि इसके पीछे उनकी जींस, मेटाबॉलिज्म और लाइफस्टाइल काफी हद तक जिम्मेदार होते हैं।

इसको लेकर एक स्टडी की गई थी जिसकी रिपोर्ट में बताया गया था कि जो लोग बिना मेहनत किए ही स्लिम ट्रिम रहते हैं उसके लिए उनकी जींस जिम्मेदार होती है। यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैंब्रिज के रिसचर्स ने इस स्टडी को किया था जिसमें उन्होंने पाया कि कुछ लोगों में जींस की ऐसी सीरीज मौजूद होती है जो उनके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है या फिर शरीर के फैट को तेजी से काम करती है।
अक्सर आपने देखा होगा कि जिनके पेरेंट्स या फिर परिवार के लोग दुबले पतले होते हैं उनके बच्चे भी अक्सर स्लिम ट्रिम नजर आते हैं वही जिनके पेरेंट्स हेल्दी होते हैं उनके बच्चों में भी मोटापा नजर आता है।

वहीं इस स्टडी में शामिल 40% पतले लोगों ने बताया कि उन्हें खाने का बहुत ज्यादा शौक है उनका जो मन करता है वह सब खाते हैं फिर भी वजन नहीं बढ़ता। शोधकर्ताओं का यह मानना है कि कुछ लोगों में खास तरह की जींस होती है। इस जींस की जांच करने पर ही यह पता चल पाएगा कि शरीर में यह किस तरह से काम करती है।

सिर्फ जींस नहीं बल्कि नींद का पैटर्न, जीवनशैली, शराब की मात्रा, भोजन और शारीरिक गतिविधियों से भी वजन पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए, यदि आप वास्तव में स्लिम होना चाहते हैं, तो केवल कम खाने या अधिक चलने पर ध्यान न दें, बल्कि अपनी जीवनशैली की आदतों में बदलाव करें। यह प्रभावी ढंग से वजन कम करने में मदद करेगा और संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करेगा।