संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत बंद के आवाह्न में शुक्रवार को सुबह से ही सभी निजी और सरकारी बसें सड़के प्रभावित रही है। जिससे दक्षिण पश्चिम पंजाब के जिलों में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।
बसें ना चलने से यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी। हालांकि इस दौरान सीबीएसई बोर्ड और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10 वीं व12 वीं कक्षा की चल रही अंतिम परीक्षाओं के कारण निजी और सरकारी स्कूल खुले रहे। वाम संबद्ध व्यापार और विभिन्न किसान संघों द्वारा दिए गए राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आवाह्न के मद्देनजर, राज्य अधिकारियों ने सड़क नाकाबंदी के प्रस्तावित स्थानों के आसपास पुलिस की मुस्तैदी बड़ा दी गई।
आज किसानों द्वारा दोपहर 12 बजे से शाम के चार बजे तक देशभर की प्रमुख सड़कों पर चक्का जाम में भाग लेंगे। पंजाब में राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग का एक बड़ा हिस्सा कम से कम चार घंटे तक बंद रहेगा।
